-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Kemi Badnock A New Leader Of Conservative Party In Britain Replaced Rishi Sunak
केमी बैडनॉक कौन है जिसने ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी में ऋषि सुनक को किया रिप्लेस
- Written By: साक्षी सिंह
केमी बैडनॉक शुक्रवार को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नई नेता बन गईं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जगह ली। 44 साल की केमी बैडनॉक ब्रेक्सिट की प्रबल समर्थक मानी जाती हैं।

केमी बैडनॉक
लंदन: केमी बैडनॉक शुक्रवार को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नई नेता बन गईं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जगह ली। ऋषि सुनक के नेतृत्व में जुलाई में कंजर्वेटिव पार्टी ने साल 1832 के बाद से सबसे खराब प्रदर्शन किया था। साल 2024 में हुए चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 200 से ज्यादा सीटें हार गई थी। केमी बैडनॉक ने कंजर्वेटिव पार्टी को उसके मुख्य सिद्धांतों पर वापस लाने का वादा किया है ताकि मतदाताओं के भरोसे को फिर से जीता जा सके।
44 साल की केमी बैडनॉक ब्रेक्सिट की प्रबल समर्थक मानी जाती हैं। उन्हें उनके खुले विचारों और प्रवासियों के मुद्दों, ट्रांस समुदाय के अधिकारों पर कड़े रुख को लेकर जाना जाता है। बैडनॉक ने दक्षिणपंथी रॉबर्ड जेनरिक को हराया। इसके बाद उन्होंने पार्टी को फिर से खड़ा करने का वादा किया।
ये भी पढ़ें:-विदेश मंत्रालय का बयान, भारतीय कंपनियों के बैन के मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारियों से हो जारी बात
सम्बंधित ख़बरें
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर आज दे सकते हैं इस्तीफा, एंडी बर्नहैम के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ!
अपनी जीत के भाषण में उन्होंने पार्टी के सदस्यों से कहा कि अब काम पर लगने और नए बदलाव का समय है। बैडनॉक नाइजीरियाई मूल की हैं और ब्रिटेन में एक बड़ी पार्टी की अगुवाई करने वाली वो पहली ब्लैक महिला हैं। बीते साढ़े आठ साल में वो छठीं टोरी नेता हैं और उनके सामने बुरी तरह बंटी हुई पार्टी को फिर से एकजुट करने की चुनौती है।
केमी बैडनॉक ने स्पीच में क्या कहा
केमी बैडनॉक ने कहा कि नए टोरी लीडर के रूप में उनकी पहली जिम्मेदारी है कि लेबर पार्टी की सरकार को जवाबदेह बनाया जाए। हमारा दूसरा लक्ष्य कम महत्वपूर्ण नहीं है। अगले कुछ सालों में सरकार के लिए तैयारी करना। बैडनॉक ने कहा कि पार्टी को ऐसी योजना पर काम करने की जरूरत है, जिससे अपने उन वोटरों को फिर से पार्टी की ओर लाया जा सके, जिन्होंने साथ छोड़ दिया था। उन्हों आगे कहा कि हमारे देश की सफलता के लिए हमारी पार्टी बहुत अहम है।
ऋषि सुनक का एक्स पर पोस्ट
Congratulations to @KemiBadenoch on being elected @Conservatives party leader. I know that she will be a superb leader of our great party. She will renew our party, stand up for Conservative values, and take the fight to Labour. Let’s unite behind her. — Rishi Sunak (@RishiSunak) November 2, 2024
ये भी पढ़ें:-ईरान के सर्वोच्च नेता ने किया पलटवार, इजरायल और अमेरिका ‘करारा जवाब’…
ऋषि सुनक ने भी केमी बैडनॉक को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं जानता हूं कि केमी हमारी महान पार्टी की शानदार नेता साबित होंगी। वो हमारी पार्टी में फिर से जान फूंकेंगी। कंजर्वेटिव मूल्यों के लिए खड़ी होंगी और लेबर पार्टी को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री सर कीएर स्टार्मर ने बधाई भी बधाई दी और कहा कि एक वेस्टमिंस्टर पार्टी की पहली ब्लैक नेता बनना। हमारे देश के लिए एक गर्व का पल है।
Kemi badnock a new leader of conservative party in britain replaced rishi sunak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














