VIDEO: काबुल में भीषण बम विस्फोट, चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला; कई मौतों से दहला अफगानिस्तान
Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के 'न्यू सिटी' इलाके में एक चीनी रेस्तरां के पास शक्तिशाली आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कई चीनी नागरिकों के हताहत होने की खबर है।
- Written By: अमन उपाध्याय
काबुल में बम विस्फोट, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Kabul Blast Latest News In Hindi: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी है। सोमवार, 19 जनवरी 2026 को काबुल के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चीनी नागरिकों और अधिकारियों को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला किया गया। तालिबान प्रशासन ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें कई लोगों की जान गई है और पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।
काबुल में कहां हुआ ये विस्फोट?
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, यह शक्तिशाली विस्फोट काबुल के शहर-ए-नवा यानी न्यू सिटी इलाके में हुआ। धमाका ‘लांझोऊ बीफ नूडल्स’ नामक एक प्रसिद्ध चीनी रेस्तरां के ठीक सामने हुआ। सूत्रों का दावा है कि हमलावरों ने उस समय विस्फोट किया जब चीनी अधिकारियों को ले जा रहा एक वाहन वहां से गुजर रहा था। यह इलाका काबुल का वह हिस्सा है जहां सबसे अधिक संख्या में चीनी नागरिक निवास करते हैं।
देखें VIDEO-
सम्बंधित ख़बरें
मशीनी ताकत के आगे बेबस हुई रफ्तार; ‘लाइटनिंग’ रोबोट ने 50 मिनट में जीती 21 किमी की रेस, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
इस्लामाबाद में फिर सजेगी शांति की मेज; 72 घंटों के भीतर हो सकती है अमेरिका-ईरान की दूसरी वार्ता
ईरानी हमलों से तबाही के बाद अमेरिका का बड़ा दांव; सऊदी अरब में तैनात हुआ यूक्रेन का ‘स्काई मैप’ सुरक्षा कवच
ईरान-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव, रास्क बॉर्डर से घुसे आतंकियों को ईरानी सेना ने किया ढेर; ऑपरेशन जारी
A bomb blast hit Shahr-e-Naw, central Kabul, near a hotel/restaurant today. Multiple civilians were killed and injured, exact numbers still unclear. China’s state media reports two Chinese citizens were seriously wounded. The cause is under investigation; no claim of… pic.twitter.com/xlEFIR5Y9A — Clash Report (@clashreport) January 19, 2026
हताहतों की संख्या और तालिबान की प्रतिक्रिया
तालिबान के आंतरिक मामलों के मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने इस आत्मघाती हमले की पुष्टि की है। हालांकि मौतों का सटीक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शवों की गिनती की जा रही है और गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- दावोस में ईरान की ‘नो एंट्री’, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के बाद खींची रेड लाइन, विदेश मंत्री का न्योता रद्द
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से सुरक्षा का दावा किया जाता रहा है, लेकिन हालिया महीनों में हमलों में तेजी आई है। वर्तमान में तालिबान सरकार को हिबतुल्लाह अखुंजदा लीड कर रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान और टीटीपी जैसे आतंकी संगठन अभी भी सक्रिय हैं और विदेशी नागरिकों, विशेषकर चीनी निवेश और अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। चीन ने अभी तक इस हमले पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।
