ईरान के हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानों पर रोक लगी, देखें धुंए के गुबार का VIDEO
Iran Attack Dubai Airport: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया, जब ईरान की मिसाइल का मलबा एयरपोर्ट परिसर में गिरा।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
All Flights Suspended to Dubai Airport: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच, दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम आज सुबह तब उठाया गया जब ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को हवा में इंटरसेप्ट किया गया, लेकिन उसका मलबा सीधे एयरपोर्ट परिसर में गिर गया।
सुरक्षा कारणों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों ने सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए, एयरपोर्ट के फिर से खुलने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी गई है।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर धुआं। हमले की अपुष्ट खबर। अधिकारियों ने कुछ गिरने की पुष्टि की लेकिन किसी भी नुकसान से इनकार। pic.twitter.com/ycArSjprC1 — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) March 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IRGC चीफ अहमद वाहिदी का ‘काउंटडाउन’ शुरू? पेंटागन ने तैयार की स्ट्राइक की गोपनीय योजना!
ईरान युद्ध के कारण आखिर क्यों Japan में सरकारी कर्मचारी शॉर्ट्स पहनकर जा रहे ऑफिस?
नागरिकता बेचकर पैसा कमाने चलते थे ट्रंप…4 महीने में ही गोल्ड कार्ड वीजा फ्लॉप, सिर्फ 1 शख्स को मिली मंजूरी
बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी सेंधमारी! ढाका एयर बेस से गिराफ्तार किए गए 10 एयरमैन, जानें क्या है पूरा मामला
एहतियातन बंद किया गया एयरपोर्ट
यह बताया जा रहा है कि आज सुबह ईरान से दागी गई एक मिसाइल को दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया, जिसके मलबे का कुछ हिस्सा दुबई एयरपोर्ट के आसपास गिर गया। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन एयरपोर्ट के संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया।
BREAKING: Dubai International Airport hit by Iranian drone attack pic.twitter.com/TmtrLpiyaB — Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) March 7, 2026
एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्या कहा?
एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि स्थिति को स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संभाला जा रहा है और सभी प्रक्रियाएं सुरक्षा मानकों के अनुरूप जारी हैं। इस बीच, एमिरेट्स एयरलाइन (Emirates) ने स्पष्ट किया कि हालात सामान्य होने के बाद उड़ानों से संबंधित नवीन जानकारी यात्रियों के साथ साझा की जाएगी।
All flights to and from Dubai have been suspended until further notice. ⚠️Please do not go to the airport. Emirates will share updates when available. We would like to thank our customers for their understanding and patience. The safety of our passengers and crew is our… pic.twitter.com/6NhEajVslU — Emirates Support (@EmiratesSupport) March 7, 2026
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य देखें। क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर, दुबई एयरपोर्ट पर संचालन कब पूरी तरह बहाल होगा, इस पर अभी कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: इजराइल का तेहरान पर हमला: 80 फाइटर जेट्स ने परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप की बिना शर्त सरेंडर की मांग
पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान
इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यह नीति तब तक लागू रहेगी, जब तक कोई पड़ोसी देश ईरान पर हमला करने का प्रयास नहीं करता। टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने दोहराया कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का फैसला किया है और उनका किसी पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।
