-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Maulana Fazlur Rehman Supports Taliban Criticize Asim Munir
मुनीर का खेल खत्म! तालिबान के समर्थन में उतरा इमरान की सरकार गिराने वाला मौलाना, मचा हड़कंप
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan- Afghan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच, पाकिस्तान के धार्मिक नेता और तालिबान एकजुट हो रहे हैं, जो पाकिस्तान की सेना की आलोचना कर रहे हैं।

तालिबान के समर्थन में उतरे पाकिस्तानी मौलाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maulana Fazlur Rehman Supports Taliban: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया राजनीतिक और धार्मिक मोर्चा उभरता दिख रहा है, जो पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान और पाकिस्तान के धार्मिक नेता (उलेमा) एक-दूसरे के करीब आते नजर आ रहे हैं। यह समूह पाकिस्तान की सेना द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हमलों की खुलकर आलोचना कर रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) यानी जेयूआई-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की भूमिका अहम मानी जा रही है। फजलुर रहमान है जिन्होंने 2019 मेंआजादी मार्च निकालकर इमरान खान सरकार के लिए परेशानियां खड़ी की थी। उन्होंने हाल ही में कराची में दिए गए एक भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। मौलाना फजलुर रहमान ने सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान का अफगानिस्तान के अंदर जाकर हमला करना सही है, तो फिर भारत को पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने से क्यों रोका जाए।
तालिबान ने की जेयूआई-एफ की तारीफ
डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान सरकार के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने रविवार को जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) और पाकिस्तान के उन सभी संगठनों, नेताओं और उलेमाओं का आभार जताया, जो अफगानिस्तान के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। काबुल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खास तौर पर मौलाना फजलुर रहमान के भाषण का जिक्र किया।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
मौलाना फजलुर रहमान ने 23 दिसंबर को कहा था कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव किसी भी देश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तनाव से सिर्फ इस्लाम विरोधी ताकतों को फायदा होगा और दोनों देशों को बातचीत के जरिए अपने मसले सुलझाने चाहिए। सिराजुद्दीन हक्कानी ने उसी सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि मौलाना फजलुर रहमान और मुफ्ती तकी उस्मानी ने अफगानिस्तान के प्रति सद्भावना दिखाई है, जिसके लिए तालिबान उनका आभारी है।
यह भी पढ़ें: जंग या समझौता…बंद कमरे में 3 घंटे चली ट्रंप-जेलेंस्की की मीटिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया खुलासा
इशाक डार ने दिए सकारात्मक बयान
हक्कानी ने कहा कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी अफगानिस्तान को लेकर सकारात्मक बयान दिए हैं। हक्कानी के अनुसार, अगर दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध और संवाद बढ़ता है, तो तालिबान इसका स्वागत करेगा। इसी बीच अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने भी ऐसे ही विचार रखे। उन्होंने कहा कि हाल ही में कराची में पाकिस्तान भर के धार्मिक विद्वान और संगठनों ने अपनी सरकार को सही सलाह दी।
Maulana fazlur rehman supports taliban criticize asim munir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













