Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जापान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी, 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें

Japan Earthquake: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद प्रशासन ने 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 20, 2026 | 03:30 PM

जापान में भूकंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Japan Earthquake Tsunami Alert: जापान में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को धरती के जोरदार झटकों ने एक बार फिर दहशत पैदा कर दी है। रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप ने न केवल जापान के उत्तरी तट को हिला कर रख दिया, बल्कि इसके बाद प्रशासन को तुरंत सुनामी का अलर्ट जारी करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जिसके कारण इसकी मारक क्षमता काफी अधिक मानी जा रही है।

तटीय इलाकों में सुनामी का बड़ा खतरा

भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने चेतावनी दी है कि समुद्र में 3 मीटर (करीब 10 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। विशेष रूप से इवाते आओमोरी और होक्काइडो जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक जोखिम बताया गया है। अधिकारियों ने इन इलाकों के बंदरगाहों पर खड़े जहाजों को भी गहरे समुद्र की ओर ले जाने का निर्देश दिया है ताकि सुनामी के संभावित प्रहार से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे समुद्र के पास न रुकें और तुरंत ऊंचे स्थानों की ओर रुख करें।

सरकार ने जारी किया आपातकालीन निर्देश

भूकंप की गंभीरता को देखते हुए जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने देश के नाम संबोधन जारी किया है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बिना किसी देरी के राहत शिविरों या ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की भावुक अपील की है। सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है और बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। जापान के भूकंपीय तीव्रता मापने के सिस्टम में इस झटके को ‘अपर 5’ लेवल का माना गया है जो इमारतों और बुनियादी ढांचे के लिए काफी खतरनाक होता है।

सम्बंधित ख़बरें

PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन

UAE ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, युद्ध के बीच US से मांगा मुआवजा, कहा- भरपाई करो वरना डॉलर से युआन पर होंगे शिफ्ट

लेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन

तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे NSA अजीत डोभाल, वरिष्ठ नेताओं संग की अहम बैठक, जानें क्या है भारत का मिशन रियाद

यह भी पढ़ें:- PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन

यातायात और बिजली सेवाओं पर असर

भूकंप के तेज झटकों के कारण सुरक्षा के लिहाज से कई महत्वपूर्ण सेवाओं को रोक दिया गया है। देश की लाइफलाइन कही जाने वाली बुलेट ट्रेन (शिनकानसेन) सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि पटरी से उतरने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। टीवी चैनलों पर लगातार आपातकालीन बुलेटिन और मैप प्रसारित किए जा रहे हैं जिसमें लोगों को सुरक्षित रूट बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ हताहतों की खबरें सामने आ रही हैं। जिनकी प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।

Japan earthquake tsunami alert 7 5 magnitude news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 03:15 PM

Topics:  

  • Earthquake
  • Japan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.