Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप

Mohammed Shahabuddin Resigns: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 24, 2026 | 05:41 PM

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने इस्तीफा दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bangladesh President Mohammed Shahabuddin Resigned: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और इसी वजह से पद छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने द डेली स्टार से बातचीत में कहा कि मैं सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर रहा हूं। फिलहाल मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका इस्तीफा पत्र लेकर राष्ट्रपति भवन (बंगभवन) से प्रतिनिधि संसद के लिए रवाना हो चुके हैं।

शाहाबुद्दीन को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का करीबी माना जाता था। उन्होंने 24 अप्रैल 2023 को देश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्हें तत्कालीन स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। वह अवामी लीग के उम्मीदवार थे और 13 फरवरी 2023 को निर्विरोध राष्ट्रपति चुने गए थे, क्योंकि उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। उनका कार्यकाल 5 साल का था, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

शेख हसीना से संपर्क करने का आरोप

‘द डेली स्टार’ ने सूत्रों के हवाले से बताया क‍ि मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है, जब यह रिपोर्ट सामने आई कि इस साल मई में इलाज के लिए लंदन जाने के दौरान उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात की थी। 

सम्बंधित ख़बरें

इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन

यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप

California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त

नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में खुफिया एजेंसियों को इस बातचीत की जानकारी मिली, जिसके बाद राष्ट्रपति से इस्तीफा देने के लिए कहा गया। हालांकि, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि सिर्फ यही फोन कॉल इस्तीफे की वजह नहीं थी। उनके मुताबिक, पूरा मामला इससे कहीं ज्‍यादा जटिल है। जुलाई 2024 के प्रदर्शनों के दौरान शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद से ही शहाबुद्दीन के राष्ट्रपति पद पर बने रहने को लेकर देश में लगातार राजनीतिक बहस चल रही थी।

अवामी लीग के नेताओं पर हो रही कार्रवाई

बांग्लादेश की तेजी से बदलती राजनीतिक स्थिति के बीच यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार अवामी लीग से जुड़े नेताओं पर कार्रवाई तेज कर रही है। यह घटनाक्रम शहाबुद्दीन के हालिया दावों के बाद सामने आया है, जिनमें उन्होंने कहा था कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार के दौरान उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने की कोशिश हुई थी।

यह भी पढ़ें- इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन

इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के बंगाली अखबार ‘कालेर कंथो’ को ढाका स्थित राष्ट्रपति भवन बंगाभवन में दिए गए एक इंटरव्यू में शहाबुद्दीन ने कहा था कि डेढ़ साल तक चली अंतरिम सरकार के दौरान उन्हें किसी भी अहम चर्चा में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साज‍िशें रची गईं, उन्हें पद से हटाने की कोशिश हुई और देश में अस्थिरता फैलाकर संवैधानिक संकट पैदा करने की कोशिश की गई।

Bangladesh president mohammed shahabuddin resigns health reasons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 05:08 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Sheikh Hasina
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.