यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Ukraine Drone Strikes Russia: यूक्रेन ने रूस के लॉजिस्टिक्स हब पर भीषण ड्रोन हमला किया है। सेंट पीटर्सबर्ग और क्रीमिया में लगी आग से रूस को करीब 1.2 अरब डॉलर का आर्थिक झटका लगा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस के वाइल्डबेरीज के गोदामों में लगी भीषण, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ukraine Drone Strikes Russia St Petersburg Logistics Hub: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब रूसी सीमा के काफी भीतर तक पहुंच गया है। शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 की रात यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर ‘वाइल्डबेरीज’ के कई लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निशाना बनाया।
इस हमले में रूस के ऐतिहासिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग और कब्जे वाले क्रीमिया में स्थित गोदामों में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में यह पांचवीं बार है जब यूक्रेन ने रूस के इस विशाल ई-कॉमर्स नेटवर्क पर हमला किया है।
पुतिन के गृहनगर में भारी तबाही
यूक्रेन की सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर स्थित सेंट पीटर्सबर्ग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गृहनगर भी है इस वजह से यहां पर हवाई सुरक्षा मजबूत रहती है। हालांकि, हाल के महीनों में यूक्रेनी ड्रोन तकनीक ने इन सुरक्षा घेरों को भेदने में सफलता पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने पुष्टि की कि ड्रोनों ने मोस्कोवस्कॉय हाईवे पर स्थित नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जबकि लेनिंग्राड ओब्लास्ट के गवर्नर ने बताया कि नोवोसाटालोव्का में हुए हमले में तीन लोग घायल हुए हैं।
Watch the best footage of the drone strikes in St. Petersburg, where another Wildberries facility and a major logistics park with warehouses and production sites were hit. Find all the videos in our collection. pic.twitter.com/wYwZhfpt5e — MilitarUa (@MilitarUa_) July 24, 2026
रूसी अर्थव्यवस्था को अरबों की चोट
मीडिया विश्लेषकों का अनुमान है कि पिछले एक सप्ताह में वाइल्डबेरीज के गोदामों पर हुए इन हमलों से रूस को अब तक कम से कम 100 अरब रूबल (लगभग 1.2 अरब डॉलर) का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस हमले के कारण सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो हवाई अड्डे पर करीब 50 उड़ानों को रोकना पड़ा। कंपनी ने सुरक्षा कारणों से सेंट पीटर्सबर्ग में अपने मुख्य लॉजिस्टिक्स केंद्रों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
सैन्य सप्लाई का अड्डा हैं ये गोदाम
जेलेंस्की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों के पीछे का तर्क देते हुए कहा कि ये गोदाम केवल नागरिक सामान के लिए नहीं, बल्कि रूसी सेना की रसद आपूर्ति के लिए उपयोग किए जा रहे हैं।
जेलेंस्की के मुताबिक, इन केंद्रों से सेना को नेविगेशन उपकरण, ड्रोन बनाने के पुर्जे और अन्य युद्ध सामग्री सप्लाई की जाती है। वाइल्डबेरीज की वेबसाइट पर भी ड्रोन कंपोनेंट्स और बॉडी आर्मर जैसे उपकरण बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Today, Ukraine’s Defense Forces struck one of the key military enterprises in Russia’s Kirov. It supplies components for the occupier’s aircraft and missile systems, which are used, in particular, in the massive attacks against our cities and communities. I thank our warriors for… pic.twitter.com/bKYnCjRl3B — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 24, 2026
रूस के कई शहरों में एक साथ हमले
सिर्फ सेंट पीटर्सबर्ग ही नहीं, बल्कि क्रीमिया के सिम्फ़ेरोपोल और रूस के टवर शहर में भी वाइल्डबेरीज के हब आग की लपटों में घिरे नजर आए। इससे पहले 22 और 23 जुलाई को वोरोनिश, क्रास्नोडार और स्टावरोपोल में भी इसी तरह के हमले किए गए थे।
यह भी पढ़ें:- नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
गौरतलब है कि वाइल्डबेरीज की संस्थापक तातियाना किम रूस की सबसे अमीर महिला हैं और युद्ध में रूसी सरकार की मदद करने के कारण उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रही है।
