-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hinglaj Mata Mandir Annual Festival Balochistan Pakistan Hindu Pilgrimage 2026
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan: बलूचिस्तान के ऐतिहासिक हिंगलाज माता मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की।

पाकिस्तान में हिंगलाज माता महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hinglaj Mata Festival Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। यह धार्मिक महोत्सव पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे दक्षिण एशिया के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। इस साल यह उत्सव 17 अप्रैल को शुरू हुआ और तीन दिन तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चला।
उत्सव में शामिल होने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के विभिन्न शहरों और विशेष रूप से बलूचिस्तान से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस आयोजन में करीब 3,00,000 तीर्थयात्री शामिल हुए, जबकि पूरे साल में दस लाख से अधिक लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन तक सभी अनुष्ठान शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
पैदल चलकर हिंगलाज माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
सिंध प्रांत के थारपारकर, उमरकोट और संघार क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर हिंगलाज माता मंदिर पहुंचे। यात्रा पूरी करने में कई लोगों को 20 दिन लग गए। बलूचिस्तान प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उत्सव के सुचारू संचालन और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए। वहीं, श्री हिंगलाज माता वेलफेयर मंडली ने 24 घंटे चलने वाले भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं को भोजन, ठंडा पानी, शरबत और चाय की व्यवस्था की गई।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी भाग लिया। बलूचिस्तान में हिंगोल नेशनल पार्क के खूबसूरत इलाके में स्थित यह मंदिर पाकिस्तान के सबसे बड़े हिंदू उत्सव का केंद्र है। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में करीब 50 लाख हिंदू रहते हैं, जो देश की कुल आबादी का लगभग 2.14 प्रतिशत हैं।
यह भी पढ़ें- UAE ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, युद्ध के बीच US से मांगा मुआवजा, कहा- भरपाई करो वरना डॉलर से युआन पर होंगे शिफ्ट
क्या है हिंगलाज माता मंदिर का महत्व?
हिंगलाज माता मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत गहरा है। यह गुफा मंदिर हिंगोल नदी के किनारे स्थित है और मान्यता है कि यहां सती का ‘ब्रह्मरंध्र’ गिरा था। श्रद्धालु अपने मनोकामना पूर्ति के लिए दूर-दूर से पैदल यात्रा कर मंदिर तक आते हैं। विशेष रूप से सिंध प्रांत से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या हर साल यहां पहुंचती है। हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के लिए आस्था और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। हिंगलाज यात्रा न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन है, बल्कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक भी है।
Hinglaj mata mandir annual festival balochistan pakistan hindu pilgrimage 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














