Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Heatwave Alert 2026: विदर्भ में 44°C पार, सरकार ने बदले काम के घंटे

Maharashtra Heatwave : देशभर में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, महाराष्ट्र के कई शहर 44°C पार कर चुके हैं। लू से मौतों के बीच सरकार ने श्रमिकों के काम के समय में बदलाव के लिए गाइडलाइन जारी की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 20, 2026 | 06:48 AM

महाराष्ट्र हीटवेव (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Heatwave 2026 News Update: सावधान हो जाइए!!!!!इस साल भारत में गर्मी का मौसम काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। देश के कई शहर गर्मी के शुरुआती दौर में ही ही दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में, अकोला शहर में तापमान कई बार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है, जिससे यह दुनिया के सबसे गर्म शहरों में से एक बन गया है। अमरावती, वर्धा और नागपुर जैसे अन्य शहरों में सुबह से ही आग बरस रही है।

यह सामान्य समय से काफी पहले ही शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य भारत जैसे क्षेत्रों में गर्मी और भी बढ़ने वाली है।

सम्बंधित ख़बरें

‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी

नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल

Maharashtra Heatwave का दिख रहा असर

अहमदाबाद, राजकोट और नागपुर जैसे कुछ शहरों में तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। यहां आने वाले सप्ताह में तापमान 44 डिगी सेल्सियस तक पहुँच सकता है। यदि हम मौसम के आँकड़ों पर नजर डालें, तो दुनिया के सबसे गर्म शहरों में से इस समय भारत और खासकर महाराष्ट्र के कई शहर शामिल हो चुके है। इसका मुख्य कारण तेज हवाएं, साफ आसमान और बारिश का लगभग न होना है।

8 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि इस साल गर्मी का मौसम सामान्य से कहीं अधिक गर्म रहने वाला है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के मध्य तक कई दिनों तक ‘लू’ (हीटवेव) चलने की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य स्तर से 4-8 डिग्री तक अधिक बढ़ सकता है। देश के कुछ हिस्सों में तो तापमान 50 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है।

वर्धा, अकोला और अब अहिल्यानगर में लू से मौत

  • राज्य में लू लगने से इस सीजन की चौथी मौत दर्ज हो गई। अहिल्यानगर के ढवलपुरी गांव में 45 वर्षीय महिला हर्षदा चौधरी की तेज गर्मी के कारण मौत हो गई।
  • हर्षदा दोपहर के समय खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने का काम कर रही थी। उसी दौरान तेज धूप के चलते खेत में बेहोश होकर गिर गई। उनके पति ने तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत लू लगने के कारण हुई है।
  • इससे पहले वर्धा जिले में दो बुजुर्गों की लू लगने से मौत हो चुकी है। वहीं अकोला में एक मालवाहक वाहन में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत के पीछे भी लू लगने का कारण सामने आया है।

नई गाइडलाइन के अनुसार, श्रमिकों के लिए काम का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक के बीच काम पूरी तरह बंद रहेगा, कार्यस्थलों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के अलावा ओआरएस और इलेक्ट्रोलाइट्स उपलब्ध कराने के अलावा नियमित हाइड्रेशन ब्रेक देने के आदेश दिए गए है।

अलर्ट रहना जरूरी

20 अप्रैल से पुणे अलग-अलग स्थानों पर बारिश संभावना है। इससे कुछ राहत मिलेगी, लेकिन हीटवेव देखते हुए लोग सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें।
– डॉ अनुपम कश्यपी, मौसम विज्ञानी, पुणे

ये भी पढ़ें :- ‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता

सरकार ने जारी की SOP दोपहर में नहीं होगा काम

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच राज्य सरकार ने हीटवेव से निपटने के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी की है। इसके तहत खास तौर पर आउटडोर काम करने वाले श्रमिकों के लिए काम के घंटे बदले गए हैं, साथ ही अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक लागू किए गए हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार अब कंस्ट्रक्शन, लॉजिस्टिक्स और अन्य बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए सुबह जल्दी और शाम के समय काम करने की व्यवस्था की जाएगी, जबकि दोपहर के समय काम पर रोक रहेगी।

Maharashtra heatwave 2026 temperature rise worker sop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 06:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.