Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिछेंगे लाशों के ढेर! गाजा में तबाही मचाने को तैयार IDF, नेतन्याहू बोले- कब्जा करो या पद छोड़ो

Israel Gaza War: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF प्रमुख को गाजा पट्टी के पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण करने का आदेश दिया है। यह आदेश पिछले दो साल से चल रहे संघर्ष में एक महत्वपूर्ण बदलाव...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 05, 2025 | 11:28 AM

गाजा में तबाही मचाने को तैयार IDF

Follow Us
Close
Follow Us:

Israel Gaza Conflict: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF को गाजा पट्टी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला हमास पर दबाव बढ़ाने और उनके कब्जे में मौजूद इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए लिया गया है। यह आदेश पिछले दो साल से चल रहे संघर्ष में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इजरायली सेना ने गाजा के केवल 75% हिस्से पर ही कब्जा किया था।

इजरायली सुरक्षा बल अब बाकी बचे 25% इलाकों पर भी नियंत्रण पाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक, हमास ने इन्हीं इलाकों में इजरायली बंधकों को छिपा रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने IDF के चीफ ऑफ स्टाफ को सीधे चेतावनी दी है कि या तो नए आदेशों का पालन करें या फिर इस्तीफा दे दें।

बंधकों का वीडियो देखने के बाद दिया निर्देश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास द्वारा जारी इजरायली बंधकों के चौंकाने वाले वीडियो के बाद नए निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में दो इजरायली नागरिकों, रोम ब्रास्लावस्की और एव्यातार डेविड, को अत्यंत दर्दनाक स्थिति में दिखाया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO

यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त

शेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश

म्यूनिख में आसिम मुनीर: गेट पर रोका गया पाकिस्तानी सेना प्रमुख का रास्ता, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में ब्रास्लावस्की ने बताया कि चोटों के कारण वह अब खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, डेविड को एक कब्र खोदते हुए दिखाया गया है, जबकि उनसे कहा जा रहा है कि यह उनकी अपनी कब्र है। दोनों बंधकों की हालत से साफ पता चलता है कि उन्हें लंबे समय से भोजन या पानी नहीं दिया गया है। उनके शरीर इतने दुर्बल हो चुके हैं कि मात्र हड्डियों का ढांचा दिखाई दे रहा था।

यह भी पढे़ें:- रूस ने दिखाया असली रूप, ट्रंप की धमकी के बीच हटाई इंटरमीडिएट-रेंज मिसाइल पर लगी रोक, मचा हड़कंप

गाजा में भूख से मरने वालों की संख्या बढ़ी

हमास के एक वरिष्ठ नेता बासम नईम ने कहा है कि हमास बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन सिर्फ तभी जब गाजा की “भयावह मानवीय स्थिति” को ठीक कर लिया जाए। हमास के एक अन्य प्रतिनिधि महमूद मर्दावी ने पिछले हफ्ते मीडिया को बताया था कि जब तक गाजा में भुखमरी की समस्या बनी रहेगी, तब तक वार्ता जारी रखना सही नहीं होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, गाजा में जुलाई के महीने में भूख से होने वाली मौतों में अचानक वृद्धि हुई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कुपोषण का स्तर “खतरनाक हद” तक पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के पहले दो सप्ताह में ही 5 साल से कम उम्र के 5,000 से अधिक बच्चों को कुपोषण के इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

Israel idf prepares for gaza offensive netanyahu urges occupation or resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2025 | 11:28 AM

Topics:  

  • Gaza Conflict
  • Israel
  • Israel Gaza Attack
  • Israel-Hamas War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.