-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Israel Airstrike On Al Sharaa Netanyahu Warns Red Line Crossing
‘नहीं पार करने देंगे रेड लाइन…’, इजरायल का सीरिया पर फिर जोरदार हवाई हमला
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel syria attack: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीरिया की अल-शरा सरकार को दो स्पष्ट सीमाएं न लांघने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीरियाई शासन ड्रूज समुदाय के...

इजरायल का सीरिया पर जोरदार हवाई हमला, (डिजाइन फोटो)
दमिश्क: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि इजरायल ने सीरिया में दो सख्त सीमाएं तय की हैं, जिन्हें किसी भी हाल में पार नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन रेड लाइन का उल्लंघन रोकने के लिए इजरायल सैन्य कार्रवाई करता रहेगा। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की सरकार ने हाल ही में इन दोनों सीमाओं का उल्लंघन किया है। ये दो सीमाएं हैं जिसमें इजरायल सीमा के पास दमिश्क के दक्षिणी इलाके को सैन्य गतिविधियों से मुक्त रखना और सीरिया में ड्रूज अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि अल-शरा सरकार ने दक्षिण दमिश्क के उस इलाके में सैन्य तैनाती की है, जिसे निर्सैन्य क्षेत्र होना चाहिए था, और वहां ड्रूज समुदाय पर नरसंहार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “हम इस तरह की कार्रवाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दक्षिणी सीरिया के ड्रूज-बहुल स्वेदा प्रांत में युद्धविराम केवल ताकत के दम पर संभव हुआ है।
सीरियाई सरकारी ठिकानों को बनाया निशाना
नेतन्याहू ने कहा कि, “हमने पहले भी कार्रवाई की है और जरूरत पड़ी तो आगे भी करते रहेंगे।” इससे पहले बुधवार को अहमद अल-शरा के नेतृत्व में सीरियाई सरकार ने स्वेदा क्षेत्र में युद्धविराम को स्वीकार करते हुए अपनी सेना को पीछे हटाना शुरू कर दिया था। यह कदम इजरायल के भीषण हवाई हमलों के बाद उठाया गया, जिनमें इजरायली वायुसेना ने सीरियाई सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया था। राजधानी दमिश्क में स्थित सीरियाई रक्षा मंत्रालय की इमारत भी इन हमलों की चपेट में आई थी।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
आसपास के इलाकों में फिर से हवाई हमले
सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, युद्धविराम के बावजूद गुरुवार को इजरायल ने स्वेदा प्रांत के आसपास के इलाकों में फिर से हवाई हमले किए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन हमलों में सुन्नी बेडौइन जनजातियों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि इन जनजातियों ने हाल ही में स्वेदा के एक गांव पर कब्जा कर लिया था।
यह भी पढे़ें:- गाजा में चर्च पर इजरायली बमबारी, 3 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- भटक गया गोला
सरकारी सेनाओं से पीछे हटने की अपील
सीरियाई मीडिया की रिपोर्टों के उलट, इजरायल के एक चैनल ने दावा किया है कि यह हमला इजरायली सेना द्वारा नहीं किया गया था। हालांकि, बुधवार को इजरायल ने दमिश्क में हवाई हमले जरूर किए थे और वहां मौजूद सरकारी सेनाओं से पीछे हटने की अपील की थी। इजरायल का कहना है कि उसका मकसद सीरिया में रहने वाले ड्रूज समुदाय की सुरक्षा करना था। ड्रूज एक छोटा लेकिन प्रभावशाली अल्पसंख्यक समूह है, जो न केवल सीरिया में, बल्कि लेबनान और इजरायल में भी पाया जाता है। इजरायल में ड्रूज समुदाय को वफादार माना जाता है और वे बड़ी संख्या में इजरायली सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
Israel airstrike on al sharaa netanyahu warns red line crossing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














