-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Attacked Hamas As Soon As Blinken Left Tel Aviv 50 Palestinians Killed
अमेरिका का प्रयास बेअसर, ब्लिंकन के जाते ही इसराइल ने हमास पर बोला हमला, 50 फिलिस्तीनियों की मौत
- Written By: साक्षी सिंह
गाजा में युद्ध विराम वार्ता के लिए अमेरिका भरसक प्रयास कर रहा है। बैठकें कर करा है। दौरे कर रहा है। लेकिन अमेरिका का ये प्रयास बेअसर ही मालूम पड़ रहा है। हाल ही का मामला ले लीजिए। गाजा युद्ध विराम वार्ता के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चार दिवसीय इसराइल के दौरे पर थे।

तस्वीर में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
यरुशलम: गाजा में युद्ध विराम वार्ता के लिए अमेरिका भरसक प्रयास कर रहा है। बैठकें कर करा है। दौरे कर रहा है। लेकिन अमेरिका का ये प्रयास बेअसर ही मालूम पड़ रहा है। हाल ही का मामला ले लीजिए। गाजा युद्ध विराम वार्ता के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चार दिवसीय इसराइल के दौरे पर थे। वे रविवार को इसराइल के शहर तेल अवीव पहुंचे थे। ब्लिंकन के तेल अवीव पहुंचते ही इसराइल ने गाजा पर हमला किया था, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी।
यही नहीं बुधवार को ब्लिंकन जब तेलअवीव से रवाना होते ही इसराइल ने फिर से गाजा पर हमला किया। जिसमें 50 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ताजा हमले में इसराइली विमानों ने गाजा पट्टी के करीब 30 स्थानों पर बमबारी की।
ये भी पढ़ें:-गाजा युद्ध विराम के लिये मान गया इसराइल, ब्लिंकन बोले- अब हमास की बारी
सम्बंधित ख़बरें
Israeli Strike Gaza: गाजा में इजराइली हमले में परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 3 अन्य घायल
ट्रंप के शांति प्लान को हमास की चुनौती! गाजा के 5 जिलों में ‘कमांडर’ बने गवर्नर, फिर शुरू हुआ टैक्स का खेल
इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी…हवाई हमले में हमास टेरर सेल के चीफ हसन अल-अबील को किया ढेर, बोले- इंसाफ मिला
Report: हमास का नया ठिकाना बनता जा रहा है पाकिस्तान, POK में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां
उधर इस हमले को लेकर इसराइली सेना का दावा है कि उसने हमास और इस्लामिक जिहाद के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि इन हमलों में दर्जनों लड़ाके मारे गए। इसराइली सेना द्वारा जिन स्थानों पर कार्रवाई हुई है वहां पर बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी मिलने का दावा है।
स्कूल से हमास का कमांड सेंटर का संचालन
बुधवार को एंटनी ब्लिंकन तेलअवीव से रवाना हुए ओर बुधवार को ही इसराइली सेना ने गाजा सिटी के एक स्कूल और उसके नजदीक के एक घर को भी निशाना बनाया। इस कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए । इसराइली सेना ने कहा है कि स्कूल से हमास का कमांड सेंटर संचालित हो रहा था। इसी तरह से खान यूनिस शहर के नजदीक एक टेंट में रह रहे लोगों पर हमले में सात फिलस्तीनी मारे गए हैं।
ब्लिंकन का दौरा बेअसर
बता दें कि इसराइल और हमास के बीच पिछले साढ़े दस महीने से युद्ध जारी है। तब से ही गाजा पर लगातार हमले हो रहे हैं। वहीं जब से ये युद्ध शुरू हुआ तब से ब्लिंकन का नौवां या दसवां दौरा है। इस दौरे में ब्लिंकन ने युद्धविराम के लिए इसराइली नेताओं से बात की। फिलहाल उन्हें कोई सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है।
40 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा युद्ध में अभी तक 40 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। करीब 23 लाख की आबादी वाली गाजा पट्टी में तकरीबन 90 प्रतिशत लोग बेघर हो चुके हैं या फिर उन्हें ठिकाना छोड़ने के लिए विवश किया गया है। अब लोग स्कूलों, अस्पताल के परिसरों और टेंटों में रहाने के मजबूर हैं। लेकिन वे यहां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन
यहां पर भी बमबारी और गोलाबारी हो रही है।
ये भी पढ़ें:-एंटनी ब्लिंकन के तेल अवीव पहुंचते ही इजरायल ने दिखाया ट्रेलर, गाजा पर बोला हमला, 24 लोगों की मौत
Israel attacked hamas as soon as blinken left tel aviv 50 palestinians killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














