- Hindi News »
- World »
- Italy Nine Arrested Under Hamas Funding Humanitarian Front
इटली में हमास के लिए जुटाया जा रहा था चंदा, मानवीय सहायता के नाम पर लूट, 9 आरोपी गिरफ्तार
Italiy Hamas News: इटली की पुलिस ने हमास को वित्तीय मदद पहुंचाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें चंदे के जरिए आतंकवाद को समर्थन देने वाले संगठनों का पर्दाफाश हुआ।
- Written By: अक्षय साहू

इटली में हमास के लिए चंदा जुटाने वाले 9 लोग गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hamas Backed Terrorist Arrested in Italy: इटली की पुलिस ने हमास को वित्तीय मदद पहुंचाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि इन आरोपियों ने “मानवीय सहायता” के नाम पर चंदा इकट्ठा किया और उसे फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास तक पहुंचाया।
इटली की पुलिस के मुताबिक, इन अपराधियों ने तीन संगठनों का सहारा लिया था, जो आधिकारिक रूप से फिलिस्तीनी नागरिकों की सहायता का दावा करते थे, लेकिन असल में वे हमास को फंड भेजने का माध्यम बन गए थे। यूरोप में इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इटली के अलावा कई और यूरोपिय देशों में हमास समर्थित सगंठनों का खुलासा हो चुका है।
जुटा लिए थे 8 मिलियन डॉलर
इन संगठनों ने करीब 70 लाख यूरो (लगभग 8 मिलियन डॉलर) इकट्ठा किए, जिनमें से 71 प्रतिशत पैसा सीधे हमास से जुड़े संस्थाओं को भेजा गया। पुलिस का कहना है कि चंदे के पैसे का एक हिस्सा उन परिवारों तक भी पहुंचा, जो आतंकवादी हमलों में शामिल रहे थे। यह पूरी जांच इस बात का खुलासा करती है कि आतंकवाद के लिए धन जुटाने के लिए आम लोगों की भावनाओं का गलत फायदा उठाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
समंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार
महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
Explainer: OMR शीट से ही क्यों होता है NEET एग्जाम? जानिए NTA के लिए कितना मुश्किल है पेपर लीक रोकना
Trump Xi Meeting: ट्रंप हुए जिनपिंग के मुरीद! बीजिंग में बोले- दोस्ती पर गर्व है और चीनी सेना वाकई लाजवाब है
गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद हन्नून भी शामिल है, जो इटली में फिलिस्तीनी एसोसिएशन का अध्यक्ष है। हन्नून पर आरोप है कि उसने चंदा इकट्ठा करने और उसे हमास से जुड़े संगठनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
गृह मंत्री ने बताई बड़ी जीत
इटली के गृह मंत्री मात्तेओ पियान्तेदोसी ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है और कहा कि इस कार्रवाई ने उन गतिविधियों का पर्दाफाश किया है, जो फिलिस्तीनी सहायता के नाम पर आतंकवादियों का समर्थन कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश लौटते ही एक्शन में तारिक रहमान…चुनाव से पहले किया ये बड़ा काम, अवामी लीग नाराज
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इटली की धरती पर किसी भी तरह की आतंकवादी फंडिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस ऑपरेशन को इटली की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। बता दें कि इटली यूरोप के उन देशों में से एक है जो फिलिस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता देने की वकालत करता है, लेकिन वो इससे पहले हमास को पूरी तरह से खत्म करने की पक्षधर भी है।
Italy nine arrested under hamas funding humanitarian front
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे भारत में TTE पर रिश्वत का आरोप, पैसेंजर ने बनाया वीडियो; रेलवे ने किया सस्पेंड
May 14, 2026 | 10:56 AMराहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
May 14, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
May 14, 2026 | 10:47 AMबंगाल में ‘घुसपैठ’ पर फुल स्टॉप, CM सुवेंदु ने सीमा बाड़बंदी को मंजूरी दी, 45 दिनों में सेना को मिलेगी जमीन
May 14, 2026 | 10:43 AMगुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे
May 14, 2026 | 10:42 AMPM मोदी की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, जानें किसने कितनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या?
May 14, 2026 | 10:41 AMदेवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
May 14, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














