- Hindi News »
- World »
- Is Baba Vanga Prediction Coming True Japan Shaken Before July 5
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? 5 जुलाई से पहले ही कांप उठा जापान
जापान की भविष्यवक्ता रयो तात्सुकी ने चेतावनी दी है कि अगले महीने (जुलाई) में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आ सकती है। इस भविष्यवाणी के कारण वहां के निवासियों में डर का माहौल है और कई विदेशी यात्री जापान की..
- Written By: अमन उपाध्याय

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
जापान में जुलाई महीने में एक भयावह प्राकृतिक आपदा की आशंका से लोग डरे हुए हैं। हाल के दिनों में देश में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिन्हें मशहूर भविष्यवक्ता रयो तात्सुकी की पुरानी भविष्यवाणियों से जोड़कर देखा जा रहा है। तात्सुकी, जिन्हें जापान की ‘बाबा वेंगा’ कहा जाता है, उन्होंने अगले महीने जापान में भीषण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की चेतावनी दी थी।
इस बीच, जापान के तोकारा द्वीप समूह में 330 से अधिक भूकंप दर्ज किए गए हैं, वहीं क्यूशू के माउंट शिन्मोई ज्वालामुखी में विस्फोट होने से 500 मीटर ऊंची राख की गुंबज उठी है। कई लोग इन घटनाओं को तात्सुकी की भविष्यवाणी के सच होने का संकेत मान रहे हैं और 5 जुलाई को देश में एक बड़ी त्रासदी की आशंका जता रहे हैं। इस डर का सीधा असर जापान के पर्यटन उद्योग पर पड़ा है, जहां विदेशी पर्यटकों की बुकिंग में भारी कमी देखी जा रही है।
डक की वजह से लोग कैंसिल करा रहे टिकट
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने ज्वालामुखी गतिविधि को लेकर चेतावनी स्तर 3 तक बढ़ा दिया है, जिससे पूरे देश में चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही, भूकंप के झटकों और ज्वालामुखी संबंधी आशंकाओं के कारण जापान आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेष रूप से हांगकांग, ताइवान और दक्षिण कोरिया से होने वाली यात्राओं की बुकिंग में 83 प्रतिशत की कमी आई है।
सम्बंधित ख़बरें
हवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
देउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
सीजफायर के बीच ईरान की बड़ी धमकी, ‘बिना इजाजत घुसे तो जहाज को उड़ा देंगे’, होर्मुज में तनाव चरम पर
कई यात्रा एजेंसियों ने लगभग 50 प्रतिशत बुकिंग रद्द होने की भी जानकारी दी है। हालांकि, जापान के भूवैज्ञानिक विशेषज्ञों और जेएमए ने मौजूदा भूकंपीय हलचल और ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका के बीच कोई सीधा संबंध नहीं होने की पुष्टि की है।
जापान में बढ़ती चिंता का कारण
जापान की मशहूर मंगा कलाकार रयो तात्सुकी की भविष्यवाणियां लोगों को अब डरा रही हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां पहले भी सच हो चुकी हैं। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने 2011 के तोहोकू भूकंप और कुछ प्रसिद्ध हस्तियों की मौत के बारे में सही भविष्यवाणी की थी। अब उन्होंने जुलाई में जापान के कुछ हिस्सों में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की चेतावनी दी है, जिसके कारण कई लोग जापान की यात्रा को लेकर दोबारा सोच रहे हैं।
अमेरिकी दूतावास की नई चेतावनी, वीजा आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बातें
बाबा वेंगा से तुलना
बुल्गेरिया की अंधी दिव्यदृष्टा बाबा वेंगा अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। अब रयो तात्सुकी को भी उनके समान माना जा रहा है, क्योंकि उनकी भविष्यवाणियां भी अक्सर सच साबित होती हैं। तात्सुकी पहली बार 1999 में अपनी किताब “द फ्यूचर आई सॉ” के जरिए चर्चा में आईं, जिसमें उन्होंने जापान के भविष्य से जुड़ी कई भविष्यवाणियाँ की थीं।
कौन-कौन सी भविष्यवाणियां सच हुईं?
इस किताब पर दुनिया का ध्यान तब गया, जब इसमें लिखी कुछ बातें सच हो गईं। उनकी सबसे चर्चित भविष्यवाणियों में 2011 का तोहोकू भूकंप और सुनामी, 1995 का कोबे भूकंप और क्वीन बैंड के मशहूर गायक फ्रेडी मर्करी की मृत्यु शामिल हैं। इन सटीक अनुमानों के कारण उनकी प्रतिष्ठा न केवल जापान, बल्कि पूरी दुनिया में फैल गई है। अब उनकी नई भविष्यवाणी ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है।
Is baba vanga prediction coming true japan shaken before july 5
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Auspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMउधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM














