-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iranian Ambassador Iraj Elahi Appeal Indians To Visit Iran
ईरानी राजदूत ने भारतीयों को ईरान घूमने के लिए किया आमंत्रित, सुरक्षित देश होने का दिलाया विश्वास
- Written By: साक्षी सिंह
ईरान अपनी मीठी-मीठी बातों से भारत को साधना चाहता है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कहा है कि उनके देश और इजराइल के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। साथ उन्होंने भारतीयों और अन्य पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि यात्रा करने के लिए ईरान सुरक्षित है।

ईरान और भारत
नई दिल्ली: ईरान अपनी मीठी-मीठी बातों से भारत को साधना चाहता है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कहा है कि उनके देश और इजराइल के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। साथ उन्होंने भारतीयों और अन्य पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि यात्रा करने के लिए ईरान सुरक्षित है।
इलाही ने भारतीयों से उनके देश घूमने आने का आग्रह किया। राजदूत ने दिल्ली में ‘ईरान पर्यटन रोड शो’ के इतर न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से एक इंटरव्यू के दौरान यह भी उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच और अधिक सीधी उड़ानें शुरू होंगी और साथ ही भारतीय विमानन कंपनियां ईरान और भारत के कई विभिन्न शहरों के बीच भी उड़ानें शुरू करेंगी।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका के लिए काल बन कर आ गया आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, मरा नहीं जिंदा है प्रिंस ऑफ टेरर
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
इलाही ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में तेहरान और दिल्ली के बीच दो सीधी उड़ानें हैं तथा ईरानी राजधानी और मुंबई के बीच एक उड़ान है। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान और इजराइल के बीच शत्रुता सहित पश्चिम एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति ने देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर असर डाला है। इलाही ने कहा कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और भारतीयों तथा अन्य पर्यटकों को ईरान में सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं है।
#WATCH | Delhi: Iran’s Ambassador to India Iraj Elahi says, “Iran and India have good people-to-people relations…Unfortunately, in recent years the knowledge and people-to-people ties have decreased…So, we initiated this event where Iran and India are collaborating to find… pic.twitter.com/snz5ofvL3F — ANI (@ANI) September 13, 2024
ईरान की यात्रा करने के लिए भारतीयों को आमंत्रित करता हूं
ईरानी राजदूत ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच तनाव कोई नयी बात नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है इसलिए यह कोई नई बात नहीं है, जिसका ईरान की स्थिति पर असर पड़ेगा। मैं भारतीय पर्यटकों, भारतीय मित्रों को आश्वस्त करता हूं और उन्हें ईरान आने और ईरान की यात्रा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।
द्विपक्षीय संबंद्ध शानदार
इलाही ने कहा कि उन्हें खुद आकर देखना चाहिए कि ईरान कितना सुरक्षित, सुंदर और आकर्षक है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत-ईरान संबंधों की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध न केवल अच्छे हैं, बल्कि शानदार हैं।
भारत की संवेदना ईरान की राष्ट्रीय स्मृति
राजदूत ने कहा कि भारत ने तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के निधन पर एक दिन का शोक मनाया था जो ईरान के लिए अविश्वसनीय है और भारत द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएं ‘ईरान की राष्ट्रीय स्मृति’ में दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:-दक्षिण सूडान में दिसंबर में होने वाले चुनाव दो सालों के लिए टला, ये वजह आई सामने
इलाही ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता भारत का बहुत सम्मान करते हैं और ईरान के राजदूत के रूप में मैं भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के सम्मान को पूरी तरह महसूस करता हूं।
Iranian ambassador iraj elahi appeal indians to visit iran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














