अमेरिका के लिए काल बन कर आ गया आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, मरा नहीं जिंदा है प्रिंस ऑफ टेरर

आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मरा नहीं बल्कि जिंदा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक वह सैकड़ों निशानेबाज बंदूकधारियों की सुरक्षा में अफगानिस्तान में अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ छिप छिपा कर रह रहा है।
मरा नहीं जिंदा है आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, खूफिया एजेंसी के होश उड़े
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन
Published on
Updated on

नई दिल्ली: विदेशी मीडिया के हवाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। द मिरर के मुताबिक, आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मरा नहीं बल्कि जिंदा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक वह सैकड़ों निशानेबाज बंदूकधारियों की सुरक्षा में अफगानिस्तान में अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ छिप छिपा कर रह रहा है।

द मिरर ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से पब्लिश अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तालिबान विरोधी सैन्य गठबंधन नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट (NMF) का भी कहना है कि हमजा और उसके साथी बड़े हमलों की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने का था दावा

खुफिया एजेंसियों के हवाले से विदेशी मीडिया के मुताबिक उत्तरी अफगानिस्तान में प्रिंस ऑफ टेरर से मशहूर हमजा अपने लाव-लश्कर के साथ छिपा है। जबकि एनएमएफ की रिपोर्ट 2019 की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हमजा अमेरिका के एक हवाई में मारा गया है। अब जब हमजा के जिंदा रहने की खबर सामने आ रही है तो एनएमएफ की 2019 की रिपोर्ट विरोधाभासी मालूम पड़ रहा है।

हमजा को मार गिराया गया था

कहा जाता है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन की कमान संभालने वाले अल-जवाहिरी के साथ हमजा काम करता था। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों पर हमला करने का हमजा का आडियो और वीडियो संदेश सामने आने के बाद उसे मार गिराया गया था।

हालांकि तब उसके मरने का स्थान और तारीख स्पष्ट नहीं किया जा सका था। साथ ही अमेरिका की ओर से आतंकी घोषित हमजा के ईरान में नजरबंद होने की बातें भी सामने आई थीं। अब अमेरिकी रिपोर्ट में बात सामने आई है कि हमला 450 निशानेबाज बंदूकधारियों की सुरक्षा में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com