- Hindi News »
- World »
- Iran Warns Western Countries Destroy Military Bases If They Support Israel
‘अगर इजरायल का साथ दिया तो नेस्तनाबूद होंगे सैन्य ठिकाने’, ईरान ने दी पश्चिमी देशों को खुली धमकी
ईरान ने पश्चिमी देशों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने इजरायल का समर्थन किया, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अगर किसी ने हवाई हमले को रोकने में मदद की तो उनके सैन्य अड्डों को निशाना बनाया..
- Written By: अमन उपाध्याय

ईरान ने दी पश्चिमी देशों को खुली धमकी, फोटो (सो.सोशल माडिया)
तेहरान: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण विश्व में बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए घातक हवाई हमले में 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल के सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों पर जवाबी हमले किए हैं।
ईरान ने पश्चिमी देशों को एक सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन्होंने इजरायल का समर्थन किया, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अगर अमेरिका, ब्रिटेन या फ्रांस ने इजरायल की ओर से ईरानी हवाई हमलों को रोकने में मदद की, तो उनके सैन्य अड्डों और युद्धपोतों को निशाना बनाया जाएगा।
पश्चिमी देशों को ईरान की धमकी
इसके अलावा, ईरान ने धमकी दी है कि पश्चिमी ताकतें अगर इजरायल के पक्ष में हस्तक्षेप करती हैं, तो वह अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं के ठिकानों तथा नौसैनिक बेड़ों पर हमला करेगा। ईरान का यह बयान पश्चिमी देशों के लिए एक स्पष्ट चुनौती है, जिसमें कहा गया है कि वे इजरायल का साथ देने की कीमत चुकाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता को संबोधित करते हुए वहां की सत्तारूढ़ सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल का संघर्ष ईरानी लोगों के साथ नहीं, बल्कि वहां की सत्ताधारी तानाशाही व्यवस्था के विरुद्ध है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल का सैन्य अभियान ईरान के नागरिकों को स्वतंत्रता दिलाने में मदद करेगा।
इजरायल के लिए खुल जाएंगे नर्क के द्वार
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने इजरायल के हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि इजरायल ने युद्ध छेड़ा है और अब इस संघर्ष से पीछे नहीं हट सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल अपने इस कृत्य की सजा से बच नहीं पाएगा और उसने अपने लिए एक दुखद भविष्य चुन लिया है। खामेनेई ने धमकी भरे शब्दों में कहा, “इजरायल के लिए नर्क के द्वार खुल जाएंगे और हम उसे पूरी तरह से नष्ट कर देंगे।”
Iran warns western countries destroy military bases if they support israel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
May 25, 2026 | 11:01 AMशिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
May 25, 2026 | 11:01 AMमुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
May 25, 2026 | 10:57 AMसोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
May 25, 2026 | 10:53 AMट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













