- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aap 10 Guarantees Nagpur Municipal Election Kejriwal Manifesto
Nagpur News: पानी का बिल माफ और मुफ्त बस यात्रा, केजरीवाल की ‘आप’ की 10 गारंटी
Aam Aadmi Party: आप ने नागपुर मनपा चुनाव के लिए केजरीवाल की 10 गारंटी वाला घोषणापत्र जारी करते हुए मुफ्त पानी, महिलाओं व विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन का वादा किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Aam Aadmi Party:आम आदमी पार्टी (सोर्सः सोशल मीडिया
Nagpur Municipal Election: भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर नागपुर के विकास का एजेंडा पेश किया है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी वाला घोषणापत्र जारी करते हुए नागपुरवासियों के लिए भ्रष्टाचारमुक्त मनपा प्रशासन का वादा किया है।
मनपा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में नागरिकों को 20 हजार लीटर तक मुफ्त पानी, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा तथा बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया गया है। शहर अध्यक्ष अजिंक्य कलंबे ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राखी बिडला की उपस्थिति में यह घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र की नकल कांग्रेस ने की है।
घोषणापत्र की 10 गारंटी
घोषणापत्र की 10 गारंटी में शहर को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, एंटी करप्शन हेल्पलाइन, नई इमारतों के नक्शों की मंजूरी के लिए सरल प्रक्रिया तथा मनपा की सभी सेवाओं को घर-घर उपलब्ध कराने का वादा शामिल है। इसके साथ ही एक वर्ष के भीतर शहर को स्वच्छ बनाने, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और नालों की नियमित सफाई की गारंटी भी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Local: यात्रियों को भीड़ से राहत देने की तैयारी, मुंबई लोकल नेटवर्क में शामिल होगी नई ईएमयू ट्रेन
BMC Hospitals में जल्द लागू होगा डिजिटल डैशबोर्ड, मरीजों को मिलेगी रियल टाइम जानकारी
Ashok Kharat Case में SIT की बड़ी कार्रवाई, 13 हजार से ज्यादा आपत्तिजनक लिंक हटाए गए
Maharashtra Cabinet Decisions: फडणवीस सरकार का अहम निर्णय, संतरा आयात ड्यूटी रिफंड स्कीम बंद
6 महीनों में भरे जाएंगे रिक्त पद
आम आदमी पार्टी ने शहर के 150 से अधिक स्कूलों को उच्च गुणवत्ता वाला बनाने, नर्सरी से 12वीं तक एकीकृत शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की नियुक्ति और बच्चों के लिए अध्ययन कक्ष उपलब्ध कराने का वादा किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में दिल्ली की तर्ज पर 150 से अधिक मोहल्ला क्लिनिक, मुफ्त दवाइयां, वर्ष में एक बार हर नागपुरवासी का फुल बॉडी चेकअप तथा विश्वस्तरीय अस्पतालों के निर्माण का संकल्प लिया गया है।
ये भी पढ़े: ‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा
ठेका कर्मचारियों को करेंगे नियमित
इसके अलावा मनपा में 8 हजार से अधिक रिक्त पदों को 6 महीनों में भरने, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, स्वास्थ्य बीमा और नियमित वेतन की व्यवस्था का वादा किया गया है। स्मार्ट वेंडर ज़ोन, नियमित बाजार व्यवस्था, शहर की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत और पार्किंग समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान की गारंटी भी घोषणापत्र में शामिल है। इस अवसर पर आयोजित प्रेस परिषद में भूषण ढाकुलकर, अमेय नारनवरे, डॉ. जाफरी और इकबाल रिजवान उपस्थित थे।
Aap 10 guarantees nagpur municipal election kejriwal manifesto
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
May 15, 2026 | 08:03 AMNashik TCS Conversion Case: धर्मांतरण मामले में निदा खान की जेल हिरासत बढ़ी, जमानत पर सुनवाई 25 मई को
May 15, 2026 | 07:59 AMदेवास फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले सीएम मोहन, हर संभव मदद का दिया भरोसा, कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
May 15, 2026 | 07:55 AMMumbai Local: यात्रियों को भीड़ से राहत देने की तैयारी, मुंबई लोकल नेटवर्क में शामिल होगी नई ईएमयू ट्रेन
May 15, 2026 | 07:45 AMमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 40 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार
May 15, 2026 | 07:35 AMBMC Hospitals में जल्द लागू होगा डिजिटल डैशबोर्ड, मरीजों को मिलेगी रियल टाइम जानकारी
May 15, 2026 | 07:31 AMमहंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट
May 15, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM












