- Hindi News »
- World »
- Us Official Warned World Heading Towards World War Iii
तबाही की घड़ी है नजदीक? अमेरिकी अधिकारी ने पहले ही दे दी चेतावनी, तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया!
इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले-जवाबी हमले जारी हैं। इस बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह टकराव बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी द्वारा दी गई चेतावनी के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

ईरान-इजरायल टेंशन, (डिजाइन फोटो)
वांशिगटन: मध्य पूर्व में पुराने दुश्मन इजरायल और ईरान आमने-सामने आ गए हैं। हाल ही में इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला बोला, जिसमें ईरान के कई बड़े सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। इसके जवाब में, शुक्रवार-शनिवार की रात ईरान ने इजरायल पर मिसाइल दागकर हमला किया, जिससे इजरायली शहरों में काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद क्या तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ने वाला है? यह सवाल इन दिनों खूब चर्चा में है, क्योंकि इस तनाव के बीच दुनिया भर में यह चिंता बढ़ रही है कि कहीं यह टकराव बड़े युद्ध में न बदल जाए।
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ ही विश्वयुद्ध का खतरा भी गहराता जा रहा है। इजरायल द्वारा ईरान पर बड़ा सैन्य आक्रमण शुरू करने से कुछ घंटे पहले, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने इस स्थिति को पहले के किसी भी समय से ज्यादा गंभीर बताया था। उन्होंने यह चेतावनी ठीक उस वक्त दी थी जब इजरायल ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा था।
तेजी से परमाणु हथियार विकसित करने में लगा है ईरान
इजरायल ने ईरान पर उस समय हमला किया, जब डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए तेहरान के साथ गहन वार्ता कर रही थी। इजरायली हमले के बाद भी ट्रंप प्रशासन ने ईरान से बातचीत जारी रखने का आग्रह किया है। हालांकि, इजरायल का मानना है कि ईरान तेजी से परमाणु हथियार विकसित करने में लगा हुआ है और वार्ता प्रक्रिया का उपयोग अपने इरादों को छिपाने के लिए कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
अबकी बार मिसाइलें दागीं तो राख होगा तेहरान, इजरायल ने दी ईरान को खुलेआम धमकी
बढ़ गया है विश्वयुद्ध का खतरा
वॉशिंगटन पोस्ट ने एक अमेरिकी वरिष्ठ राजनयिक के बयान के आधार पर खबर दी है कि पिछले कई सालों की तुलना में वर्तमान समय में विश्वयुद्ध का खतरा सबसे अधिक बढ़ गया है। राजनयिक ने सावधान करते हुए कहा, “हम इस स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे हैं और यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हमारा मानना है कि यह संकट पहले के किसी भी दौर से ज्यादा गंभीर है।”
उन्होंने आगे बताया कि यदि इजरायल ईरान पर एकतरफा सैन्य कार्रवाई करता है, तो इससे पूरे क्षेत्र में अशांति फैल सकती है। ईरान द्वारा जवाबी हमले की आशंका के साथ-साथ अन्य देशों के भी इस संघर्ष में शामिल होने की संभावना है, जिससे यह सैन्य टकराव तेजी से बढ़कर अनियंत्रित हो सकता है।
Us official warned world heading towards world war iii
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक जांच में सबसे अनोखा मोड़; सबूतों की तलाश में लातूर के 50 कबाड़ व्यापारियों से पूछताछ करेगी CBI
May 25, 2026 | 11:43 AMट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AMनासिक में गंगापुर रोड से मुंबई नाका तक मनपा का बड़ा एक्शन, सड़कों से हटे अवैध बैनर और अतिक्रमण
May 25, 2026 | 11:24 AMननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
May 25, 2026 | 11:18 AMयूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
May 25, 2026 | 11:18 AMमध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
May 25, 2026 | 11:16 AMChandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
May 25, 2026 | 11:16 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














