-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Us Qatar Mediation Tehran Visit Deal Updates
ईरान-अमेरिका के बीच समझौते की सुगबुगाहट तेज, कतर का डेलिगेशन पहुंचा तेहरान; क्या थमेगा महीनों का तनाव?
- Written By: अमन उपाध्याय
Iran US Qatar Mediation: ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी सैन्य तनाव और आर्थिक अनिश्चितता को खत्म करने के लिए कतर का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंच गया है।

कतर के पीएम और ईरान के विदेश मंत्री, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Iran US Qatar Mediation Tehran Talks: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता की उम्मीद जागी है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लंबी कूटनीतिक कोशिशों को एक निर्णायक और सकारात्मक मोड़ देने के इरादे से रविवार को कतर का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंच गया है।
यह दौरा पिछले हफ्ते हुई गहन वार्ताओं के बाद द्विपक्षीय बातचीत को आगे बढ़ाने और अब तक की राजनयिक प्रक्रिया में हुई प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
तेहरान में हलचल तेज
ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए (ISNA) के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण मध्यस्थता दल का नेतृत्व कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के एक वरिष्ठ सलाहकार कर रहे हैं। वहीं, तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल का प्राथमिक उद्देश्य वार्ता प्रक्रिया से जुड़े सबसे नए घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा करना और दोनों देशों के बीच की दूरियों को कम करना है। कतर लंबे समय से ईरान और पश्चिमी देशों के बीच एक विश्वसनीय सेतु का काम करता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट
समझौते की अंतिम मंजूरी पर टिकी नजरें
मामले की संवेदनशीलता और गहराई को देखते हुए, रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि कतर का यह विशेष मिशन क्षेत्र में संघर्ष समाप्त करने के लिए प्रस्तावित समझौते की अंतिम स्वीकृति हासिल करने के प्रयास का एक हिस्सा है। दोहा की स्पष्ट मंशा यह है कि तेहरान इस समझौते को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दे, जिससे न केवल महीनों से जारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संघर्ष का अंत हो सके, बल्कि उससे पैदा हुई व्यापक क्षेत्रीय अस्थिरता को भी रोका जा सके।
JUST IN: 🇶🇦🇮🇷 Qatari delegation arrives in Tehran to advance U.S.-Iran negotiations following last week’s talks. pic.twitter.com/d4QjrEcpFg — Whale Insider (@WhaleInsider) June 14, 2026
आर्थिक अनिश्चितता का अंत?
कूटनीतिक गलियारों में हलचल उस समय और तेज हो गई जब वाशिंगटन और इस्लामाबाद दोनों ने इस बात के संकेत दिए कि एक रूपरेखा समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। यदि यह समझौता अगर हो जाता है, तो पिछले लगभग चार महीने से जारी खतरनाक सैन्य तनाव, बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता और पूरे क्षेत्र पर मंडरा रहे संकट के बादलों को कम करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
ईरानी खेमे में मतभेद
हालांकि, इस संभावित समझौते की राह में अभी भी कई बड़ी बाधाएं और सवाल मौजूद हैं। ईरान के कुछ उच्च अधिकारियों ने समझौते के लिए दी जा रही समयसीमा पर गहरा संदेह व्यक्त किया है। उनका स्पष्ट रूप से कहना है कि वार्ता अभी उस निर्णायक चरण में नहीं पहुंची है जहां हस्ताक्षर किए जा सकें।
यह भी पढ़ें:- AI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
इसके साथ ही, ईरान के भीतर सक्रिय कट्टरपंथी धड़ों ने भी मेज पर रखे गए कुछ प्रस्तावों और शर्तों का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। इन धड़ों का तर्क है कि वार्ता की मेज पर किसी भी कीमत पर ईरान के रणनीतिक और सुरक्षा हितों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे में कतर के प्रतिनिधिमंडल के लिए तेहरान के इन अलग-अलग राजनीतिक ध्रुवों को एक साथ लाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
Iran us qatar mediation tehran visit deal updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMTea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














