- Hindi News »
- World »
- Iran Regime Collapse Idf Intelligence Hq Strike Pahlavi Leadership Said New Iran Movement Leade Eman
ईरान में सत्ता परिवर्तन के करीब? कई बड़ी हस्तियां देश से भागीं, विपक्ष ने कहा- अगला नंबर खामेनेई का
- Written By: सौरभ शर्मा
ईरानी विपक्षी नेता ईमान फोरोउतान ने कहा कि इजरायली हमलों से ईरान की सत्ता कमजोर हुई है और लोग इसे बदलाव का मौका मान रहे हैं। उन्होंने खामेनेई के देश छोड़ने की आशंका जताई है।

ईमान फोरोउतान और अयातुल्ला अली खामेनेई (फोटो- सोशल मीडिया)
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच अब ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं तेज़ होती दिख रही हैं। अमेरिका से ‘न्यू ईरान मूवमेंट’ चलाने वाले निर्वासित नेता ईमान फोरोउतान ने दावा किया है कि अब वो समय आ गया है जिसका ईरानी जनता को दशकों से इंतजार था। फोरोउतान ने कहा कि इजरायली सेना (IDF) द्वारा ईरान की खुफिया एजेंसी के मुख्यालय को उड़ाए जाने के बाद सरकार की जड़ें हिल चुकी हैं और शीर्ष नेता देश छोड़ने की तैयारी में हैं।
ईमान फोरोउतान ने Ynet News से बातचीत में कहा कि इस हमले से ईरान की सैन्य, परमाणु और खुफिया क्षमता को गहरा झटका लगा है। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में कई प्रमुख अधिकारी मारे गए हैं और इसके बाद से शासन से जुड़ी कई तमाम बड़ी हस्तियां रूस भाग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब खुद अयातुल्ला अली खामेनेई के देश से भागने की आशंका जताई जा रही है।
प्रिंस रेजा पहलवी को बताया ईरान का भविष्य
फोरोउतान ने कहा कि आज बहुसंख्यक ईरानी जनता के पास प्रिंस रेजा पहलवी के रूप में एक ऐसा नेता है, जो वर्षों से ईरान के लोकतांत्रिक भविष्य का प्रतीक बना हुआ है। पहलवी, जो अंतिम शाह के पुत्र हैं, 1979 से निर्वासन में रह रहे हैं। फोरोउतान ने दावा किया कि यह समय ईरान के पुनर्निर्माण और लोकतांत्रिक रास्ते पर लौटने का है। उन्होंने कहा कि चाहे वह राजा बनें या न बनें, उनकी भूमिका अब निर्णायक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सहयोगी देशों को पीट हेगसेथ की दो टूक, सैन्य ताकत बढ़ाने की दी सलाह, क्या दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?
परमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
क्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल संघर्ष ने लिया खतरनाक मोड़, इजरायली अस्पताल पर गिरी ईरानी मिसाइल
खुफिया ठिकाने पर हमले के बाद ईरान में डर और उम्मीद साथ-साथ
IDF द्वारा ईरानी इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर किए गए हमले ने शासन की रीढ़ तोड़ दी है। फोरोउतान ने बताया कि इस हमले के बाद कई अधिकारियों को इजरायल से चेतावनी मिली कि “नौकरी छोड़ दो वरना मारे जाओगे”। यह संदेश उनकी पत्नियों और परिजनों तक भी पहुंचा है। ईरान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। फिर भी लोग सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं आ रही जानकारी के अनुसार ईरान में इस वक्त हालात बहुत ही बद से बदतर होते जा रहे है।
Iran regime collapse idf intelligence hq strike pahlavi leadership said new iran movement leade eman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज
May 31, 2026 | 09:24 PMअहिल्याबाई जयंती पर प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी डकैत रामबाबू को बताया अपना भाई; लगाए जिंदाबाद के नारे
May 31, 2026 | 09:16 PMकाजल राघवानी संग विवाद पर छलका Khesari Lal Yadav का दर्द, बोले- मंदिर में बैठकर रोता था, प्यार हुआ था
May 31, 2026 | 09:14 PMजोस बटलर दोबारा शर्मसार! अहमदाबाद में बना बाउंड्री का शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार दिखा बाउंड्री का ऐसा सूखा
May 31, 2026 | 09:14 PMअभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
May 31, 2026 | 09:00 PMरीवा के अजगरहा मार्ग पर फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम; जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:45 PMसहयोगी देशों को पीट हेगसेथ की दो टूक, सैन्य ताकत बढ़ाने की दी सलाह, क्या दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?
May 31, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM












