- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Singer Security Withdrawn Lawrence Bishnoi Threat Aap Vs Congress
पंजाब में सुरक्षा पर छिड़ा सियासी घमासान…सुखबीर बादल से मिलने पर सिंगर की हटा दी सिक्योरिटी?
Punjab Government News : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जाने-माने सिंगर की सुरक्षा हटा दी है। इसे लेकर अब दावा किया जा रहा कि सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद उनकी सुरक्षा हटाई गई है।
- Written By: रंजन कुमार

सीएम भगवंत मान। इमेज-सोशल मीडिया
Punjab Singer Security Withdrew Issue : पंजाब की सियासत में इन दिनों सुरक्षा शब्द सिर्फ बचाव का जरिया नहीं, बल्कि राजनीतिक टकराव का सबसे बड़ा हथियार बन गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर विपक्ष अब बदले की राजनीति का आरोप लगा रहा है। ताजा विवाद एक मशहूर पंजाबी गायक और एक प्रमुख सिख प्रचारक की सुरक्षा अचानक हटाए जाने को लेकर शुरू हुआ है।
लगभग चार साल पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पंजाब में सुरक्षा तंत्र पर गहरे सवाल खड़े किए थे। अब एक और नामचीन पंजाबी गायक ने दावा किया है कि सरकार ने उनकी सुरक्षा में तैनात 14 कर्मियों को वापस बुला लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई गायक की शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल से शिष्टाचार मुलाकात के ठीक बाद हुई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों और विदेश में अपने घर पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए गायक ने इस फैसले पर चिंता जताई है।
बाजवा का तंज : सतौज के महाराजा बन गए हैं मान
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो भगवंत मान कभी वीआईपी कल्चर खत्म करने की कसमें खाते थे, वे अब विरोधियों को डराने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना उनके पैतृक गांव के हवाले से सतौज के महाराजा से कर डाली। बाजवा के अनुसार पंजाब को अहंकारी शासन की नहीं, बल्कि कानून के राज की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा-आप की नजदीकियां उड़ा सकती हैं कांग्रेस की नींद…अखिलेश के एक बयान ने बदला यूपी चुनाव 2027 का गणित?
राघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
CM Mann withdrew security of a prominent singer soon after he met a political leader. This sends a dangerous message that police and administration exist to please one individual. The same @BhagwantMann who promised to end VIP culture now behaves like the “Maharaja of Satauj.”… — Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) February 24, 2026
धार्मिक हलकों में भी नाराजगी
विवाद केवल गायकों तक सीमित नहीं है। नानकसर संप्रदाय के प्रमुख संत बाबा घाला सिंह की सुरक्षा हटाए जाने से सिख समुदाय में रोष है। अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने इसे सरकार की ओछी मानसिकता बताते हुए तुरंत सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। दिलचस्प यह है कि बाबा घाला सिंह ने भी हाल ही में बादल परिवार से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें : 1000 रुपये के वादे पर AAP का यू-टर्न, पंजाब में महिलाओं को लगेगा झटका? जानिए क्या है केजरीवाल-मान का नया प्लान
विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू
पंजाब में विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू होने के बीच सुरक्षा को लेकर शुरू हुई यह रस्साकशी आने वाले दिनों में और तेज होने वाली है। क्या यह वास्तव में प्रशासनिक समीक्षा है या राजनीतिक संदेश? इसका जवाब अब पंजाब की गलियों में ढूंढा जा रहा है।
Punjab singer security withdrawn lawrence bishnoi threat aap vs congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नंदुरबार खाद घोटाला: 1000+ किसानों के नाम पर फर्जी बिक्री का भंडाफोड़, कृषि विभाग ने शुरू की कार्रवाई
Apr 16, 2026 | 05:03 PMBreaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के पंख
Apr 16, 2026 | 04:53 PMमहिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए PM Modi ने मजाकिया अंदाज में विपक्ष पर साधा निशाना; सुने भाषण की यह प्रमुख बातें
Apr 16, 2026 | 04:50 PMIPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान, सीजन के बीच में खलील अहमद हुए बाहर; अब टीम में कौन भरेगा उनकी जगह?
Apr 16, 2026 | 04:43 PMसोलापुर में हैवानियत! पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ससुराल जाकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
Apr 16, 2026 | 04:37 PMEk Din का दूसरा ट्रेलर रिलीज, जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री में दिखा एकतरफा प्यार का दर्द
Apr 16, 2026 | 04:36 PMपाकिस्तान की डूबती नैया पार! सऊदी से मिली अरबों डॉलर की मदद, अब कर्ज चुकाने की टेंशन खत्म
Apr 16, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM














