-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Mojtaba Khamenei Warns Iran President Masoud Pezeshkian
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
- Written By: प्रिया सिंह
Mojtaba Khamenei Warning: मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मोलभाव के लिए दी जाने वाली इस्तीफे की उनकी पुरानी चाल अब ईरान देश में बिल्कुल नहीं चलेगी।

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (सोर्स- AI जनरेटेड)
Mojtaba Khamenei Warns President Masoud Over His Resignation: अमेरिका और इजरायल के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा घमासान छिड़ गया है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को सीधे तौर पर एक अंतिम चेतावनी दी है। मोजतबा ने राष्ट्रपति से कहा है कि वे भविष्य में मोलभाव के लिए इस्तीफे का नाटक न करें। इस बड़े संकट के बीच ईरान में मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के इस्तीफे का नया मोर्चा खुल गया है।
दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद ने पहले कई फैसलों पर विरोध जताने के लिए मई महीने में पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। लेकिन अब सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस राजनीतिक ब्लैकमेलिंग को रोकने के लिए राष्ट्रपति को स्पष्ट कह दिया है कि अगर वे अब इस्तीफा देंगे तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद से ही तेहरान के सत्ता गलियारों में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पूरी तरह से बन चुका है।
अहमद वाहिदी का बढ़ता प्रभाव
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इस बात से नाराज हैं कि उनकी सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के फैसलों में बहुत ही सीमित भूमिका रह गई है। सुप्रीम लीडर मोजतबा लगातार सेना IRGC के कमांडर अहमद वाहिदी को अमेरिका और क्षेत्रीय मुद्दों पर पूरा समर्थन दे रहे हैं। अहमद वाहिदी का रुख बेहद कट्टर है जिसे तेहरान के नीतिगत फैसलों में सर्वाधिक महत्व दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
ईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट! मुनीर और नकवी के पावर प्ले से मची भयंकर हलचल
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए बड़े हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद ही मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था। लेकिन तब से लेकर आज तक मोजतबा को कहीं भी सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।
डिजिटल सिग्नल से दूर अंडरग्राउंड मोजतबा
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA और इजरायली मोसाद लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं, जिस वजह से मोजतबा किसी भी डिजिटल सिग्नल वाले उपकरण का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वे न तो मोबाइल फोन छूते हैं और न ही लैपटॉप या रेडियो का इस्तेमाल करते हैं। पिता की मौत वाले एयरस्ट्राइक में उनके चेहरे पर भी कुछ गंभीर जख्म आए थे, जिससे उनका चेहरा खराब हो गया है।
यह भी पढ़ें: ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
सुप्रीम लीडर के पिता अली खामेनेई को निशाना बनाने के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और इजरायल की यूनिट 8200 ने मिलकर तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक किया था। इसके जरिए उनके सुरक्षा काफिले की गाड़ियों की पहचान की गई थी, जिसके बाद हुए हवाई हमले में वे मारे गए थे। इसी वजह से मोजतबा सैटेलाइट ट्रैकिंग के डर से अंडरग्राउंड जीवन जी रहे हैं।
Mojtaba khamenei warns iran president masoud pezeshkian
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














