-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Official Death Toll Protests Announced 3117 Deaths
3,000 या 30,000 ईरान में प्रदर्शनों में कितनों की हुई मौत? खामेनेई सरकार ने पहली बार जारी किया आंकड़ा
- Written By: अक्षय साहू
Iran Protests: ईरान सरकार ने प्रदर्शनों में 3,117 मौतों की पुष्टि की, जबकि HRANA ने अधिक हताहतों, हजारों गिरफ्तारियों और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव की चेतावनी दी, सरकारी आंकड़ों पर सवाल।

ईरान सरकार ने विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों का आंकड़ा जारी किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Protests Death Toll: ईरान की सरकार ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर की गई कड़ी कार्रवाई के बाद पहली बार आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्या जारी की है। हालांकि, यह आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और विदेशों में स्थित एक्टिविस्ट्स द्वारा बताए गए अनुमानों से काफी कम है। ईरानी गृह मंत्रालय और शहीदों व वेटरन्स मामलों की फाउंडेशन ने कहा कि 28 दिसंबर से शुरू हुए प्रदर्शनों के दौरान कुल 3,117 लोगों की मौत हुई।
सरकारी बयान के अनुसार, मृतकों में 2,427 आम नागरिक और सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल हैं। बाकी मृतकों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि आंकड़े कैसे एकत्र किए गए। यह पहली बार है जब ईरानी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से हताहतों की संख्या को स्वीकार किया है।
HRANA में मरने वालों की संख्या अलग
इसके विपरीत, अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) ने गुरुवार सुबह तक कम से कम 4,902 मौतों की पुष्टि करने का दावा किया है। हालांकि, स्थानीय मीडिया या ने मौतों का आंकड़ा 25 हजार से भी होने का दावा किया था। HRANA ईरान के भीतर एक्टिविस्ट्स के एक नेटवर्क पर निर्भर करता है, जो प्रत्येक रिपोर्ट की गई मौत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करता है। संगठन को पिछले वर्षों में ईरान में विरोध प्रदर्शनों और अशांति पर विश्वसनीय रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। अन्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी सरकारी आंकड़ों की तुलना में कहीं अधिक मौतों का अनुमान जताया है।
सम्बंधित ख़बरें
नाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Explainer: अमेरिका का गोला-बारूद खत्म! ट्रंप ने तैयार कर लिया नया प्लान, अब जंग से नहीं ऐसे जीतेंगे मिडिल ईस्ट
वेनेजुएला भूकंप पर ISRO-NASA का बड़ा खुलासा, 2 फीट तक खिसक गई जमीन; सैटेलाइट डेटा ने खोली तबाही की परतें
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार! बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट्स पर लटके ताले
ईरान ने दी ट्रंप को धमकी
ईरान का सरकारी मीडिया लगातार प्रदर्शनकारियों को अमेरिका और इजरायल से प्रेरित “दंगाई” बताता रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी और विपक्षी समूह इस दावे को खारिज करते हैं। इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने फिर से ईरान पर हमला किया तो देश पूरी ताकत से जवाब देगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने उनका आमंत्रण रद्द कर दिया और एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के एशिया से मध्य पूर्व की ओर बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। क्षेत्र में अमेरिकी लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य संसाधनों की मौजूदगी भी देखी गई है।
यह भी पढ़ें: New Zealand Landslide: माउंट मौंगानुई में भूस्खलन, भारी बारिश के बाद हॉलिडे पार्क में मची तबाही, कई लापता
26 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी
HRANA के अनुसार, अब तक लगभग 26,500 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संगठन का कहना है कि यह पिछले कई दशकों में ईरान की सबसे घातक अशांति है, जिसकी तुलना 1979 की इस्लामिक क्रांति से की जा रही है। हालांकि हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कम हुए हैं, लेकिन इंटरनेट बंदी के कारण सूचनाएं देर से सामने आ रही हैं, जिससे मौतों और गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। HRANA ने यह भी चेतावनी दी है कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को फांसी दी जा सकती है।
Iran official death toll protests announced 3117 deaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














