- Hindi News »
- World »
- Iran Nuclear Deal 45 Day Deadline Europe Sanctions Threat
45 दिन की डेडलाइन! समझौते पर नहीं लौटे तो होगा 2015 वाला हाल, ईरान को मिली धमकी
- Written By: अमन उपाध्याय
Iran nuclear deal: यूरोपीय देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर चर्चा करने के लिए 45 दिनों की अंतिम समयसीमा तय की है। यदि इस अवधि के भीतर कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो 2015 में हटाए गए सभी आर्थिक...

ईरान को मिली धमकी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद से अमेरिका, ईरान पर परमाणु समझौता (न्यूक्लियर डील) करने के लिए दबाव डाल रहा है। हालांकि ईरान ने इस समझौते में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन वह कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। अब अमेरिका और तीन यूरोपीय देशों ने ईरान को 45 दिनों का अंतिम समय दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान को अगस्त तक परमाणु समझौते पर सहमति बनाने का मौका दिया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अगर इस समयसीमा तक कोई समझौता नहीं होता है, तो ये यूरोपीय देश ‘स्नैपबैक’ प्रावधान लागू करने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत 2015 के परमाणु समझौते के दौरान हटाए गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रतिबंध ईरान पर फिर से लागू हो जाएंगे। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था, जो पहले से ही संकट का सामना कर रही है, और भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
अमेरिका नहीं चाहता कोई भी जल्दबाजी
पिट्सबर्ग की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वाशिंगटन पहुंचे ट्रंप ने मीडिया को बताया कि ईरान अमेरिका के साथ वार्ता करने की इच्छा रखता है, लेकिन उन्हें इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर किए गए हमलों का उल्लेख करते हुए कहा, “वे (ईरान) बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन मुझे इसकी कोई तात्कालिक आवश्यकता महसूस नहीं हो रही, क्योंकि हमने पहले ही उनके महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट कर दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पाक वायुसेना का विमान क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत
Sundar Pichai: स्टैनफोर्ड में सुंदर पिचाई का विरोध, भाषण के दौरान छात्रों ने की नारेबाजी और वॉकआउट
होर्मुज से अरबों डॉलर तक… एक समझौते ने बदल दिया मिडिल ईस्ट का खेल, पॉइंट्स में जानिए डील की प्रमुख बातें
न फूल, न माला… स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ‘ब्रेड और नमक’ से हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का रहस्य
यह भी पढे़ें:- हमास का अंत नजदीक! इजरायल के कहर से गाजा में मचा कोहराम, 93 लोगों की मौत
एकतरफा रूप से रद्द किया समझौता
ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के कारण 2015 तक कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा था। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ एक ऐतिहासिक परमाणु समझौता (न्यूक्लियर डील) किया, जिसके बाद देश पर लगे कई प्रतिबंध हटा लिए गए थे। हालांकि, बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को एकतरफा रूप से रद्द कर दिया, यह कहते हुए कि यह डील ईरान के पक्ष में है और अमेरिका के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं करती।
परमाणु स्थलों और कुछ शहरों पर हमला
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर परमाणु समझौते पर वार्ता शुरू हुई। कई दौर की बातचीत के बाद, 13 जून को इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थलों और कुछ शहरों पर हमला कर दिया। इसके बाद ईरान ने वार्ता प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया और अब वह वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए यह गारंटी मांग रहा है कि भविष्य में उस पर कोई हमला नहीं किया जाएगा।
Iran nuclear deal 45 day deadline europe sanctions threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाडली बहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, अमरावती में 607 पुरुषों ने महिला बनकर लिया लाभ
Jun 15, 2026 | 12:59 PM‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
Jun 15, 2026 | 12:58 PMहाईवे पुलिस का टेंशन हाई: नागपुर रेंज में मई तक 304 लोगों ने गंवाई जान, 3 इलाके बने सबसे खतरनाक
Jun 15, 2026 | 12:57 PMमहाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PMनेपानगर CHC का पोस्टमार्टम रूम बना बदहाली की मिसाल, न दरवाजे हैं न खिड़की, शवों की रखवाली करने को मजबूर परिजन
Jun 15, 2026 | 12:54 PMसमृद्धि महामार्ग बनेगा ‘फ्लावर हाईवे’, दोनों ओर लगाए जाएंगे खुशबूदार और रंग-बिरंगे पौधे
Jun 15, 2026 | 12:53 PMRam Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बढ़ा बवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Jun 15, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM














