- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Rejects Plea Paid Menstrual Leave Women
‘ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी नहीं…’, पेड पीरियड लीव वाली याचिका पर बोले CJI, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
Supreme Court: याचिकाकर्ता ने दलील दी कि केरल सरकार ने स्कूलों और देश में भी कई प्राइवेट कंपनियों में पेड पीरियड लीव (Menstrual Leave) की व्यवस्था की गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सर्वोच्च न्यायालय ( सोर्स- सोशल मीडिया)
Supreme Court on Paid Period Leave: मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अवकाश देने के लिए कानून बनाने की मांग पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। शुक्रवार (13 मार्च 2026) को अदालत ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझना ठीक नहीं है। कोर्ट के अनुसार, यदि पेड पीरियड लीव को अनिवार्य बना दिया गया, तो इससे उल्टा महिलाओं के रोजगार पर असर पड़ सकता है क्योंकि कई नियोक्ता उन्हें नौकरी देने से बच सकते हैं।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की सुनवाई सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ कर रही थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह की याचिकाएं अक्सर महिलाओं को कमजोर दिखाने वाली मानसिकता को बढ़ावा देती हैं, जैसे कि मासिक धर्म कोई नकारात्मक घटना हो। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सोच कार्यस्थल पर महिलाओं की क्षमता और पेशेवर विकास को लेकर गलत धारणा बना सकती है।
याचिकाकर्ता की दलील
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एम आर शमशाद ने दलील दी कि केरल सरकार ने स्कूलों में इस तरह की व्यवस्था लागू की है और कई निजी कंपनियां भी स्वेच्छा से महिलाओं को पीरियड लीव दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
बंगाल में वोटिंग खत्म होते ही I-PAC डायरेक्टर को मिली बेल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया था गिरफ्तार
पवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अगर कोई कंपनी स्वेच्छा से ऐसी सुविधा दे रही है तो यह अच्छी बात है। लेकिन यदि इसे कानून के जरिए अनिवार्य कर दिया गया, तो नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं, जिससे उनके करियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि यह विचार अच्छा है, लेकिन नियोक्ताओं की स्थिति को भी ध्यान में रखना जरूरी है, जिन्हें पेड लीव देने का दायित्व उठाना होगा।
यह भी पढ़ें- LPG संकट पर सरकार के दावे में कितना दम? कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, LPG के लिए लोग परेशान
अंत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता सरकार को पहले ही ज्ञापन दे चुका है। इसलिए संबंधित प्राधिकरण सभी हितधारकों से चर्चा कर इस विषय पर नीति बनाने पर विचार कर सकते हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में अब याचिकाकर्ता को दोबारा अदालत आने की आवश्यकता नहीं है।
Supreme court rejects plea paid menstrual leave women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Apr 30, 2026 | 09:05 PMआपका समय खत्म हुआ! अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर सबसे बड़ा हमला, 2027 को लेकर कर दी भविष्यवाणी
Apr 30, 2026 | 09:04 PMExplainer: जीत के दावों के बीच US को अरबों का नुकसान; जानिए क्या कहते हैं CSIS के असली आंकड़े?
Apr 30, 2026 | 09:01 PMनागपुर: वर्धमान नगर में 151 करोड़ का 4-लेन ROB तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:58 PMGT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 30, 2026 | 08:50 PMहरदोई केस पर भड़के अखिलेश यादव, 112 सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल, बोले- कैसे कहा कि बेटी संतुष्ट है?
Apr 30, 2026 | 08:44 PM‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PMवीडियो गैलरी

‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM














