-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nasa Shakeup Trump Entry Threatens Over 2000 Jobs
NASA में ट्रंप की एंट्री से मचा हड़कंप, खतरे में 2000 से ज्यादा लोगों की नौकरी
- Written By: अमन उपाध्याय
NASA Jobs Cuts: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अहम फैसले से NASA में खलबली मच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन करीब 2000 वरिष्ठ कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रहा है।

NASA में ट्रंप की एंट्री से मचा हड़कंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन द्वारा बजट में कटौती के चलते 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, जो नासा के महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़े हुए हैं। देशभर में मौजूद नासा के 10 केंद्रों पर स्टाफ घटाने की योजना पर काम हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, वे जीएस-13 से जीएस-15 ग्रेड के हैं, जो आमतौर पर अनुभवी और प्रबंधन या विशेष कौशल वाले वरिष्ठ सरकारी अधिकारी होते हैं। हैरानी की बात यह है कि ट्रंप प्रशासन ने उन विशेषज्ञों को निशाना बनाया है, जिन्होंने NASA में कई दशकों तक सेवा दी है। माना जा रहा है कि इस कदम से स्पेस एजेंसी की कार्यक्षमता और मिशनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
इतने कर्मचारियों को हटाने की तैयारी
सरकार कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए समयपूर्व सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक इस्तीफा और प्रोत्साहन राशि देने जैसी योजनाओं पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने 2,145 कर्मचारियों को ऐसी पेशकशें की हैं। इनमें से 1,818 कर्मचारी विज्ञान और मानव अंतरिक्ष मिशनों जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत हैं, जबकि शेष कर्मचारी आईटी सहित अन्य सहायक भूमिकाओं में तैनात हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
नासा की प्रवक्ता ने कही ये बात
रॉयटर्स से बातचीत में नासा की प्रवक्ता बेथनी स्टीवन्स ने कहा, “नासा अपने मिशनों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और हम सीमित बजट के भीतर अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप काम कर रहे हैं।” वहीं, पॉलिटिको से बात करते हुए अंतरिक्ष नीति विशेषज्ञ केसी ड्रियर ने कहा, “एजेंसी अपने महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रबंधन विशेषज्ञों को खो रही है।” उन्होंने आगे सवाल उठाया, “आख़िर इस कदम के पीछे की रणनीति क्या है और इससे हासिल क्या किया जाना है?”
यह भी पढे़ें:- आतंकिस्तान में आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 को गोलियों से भूना, पाक में हड़कंप
NASA के इन मिशनों पर पड़ सकता है असर
ट्रंप सरकार की योजना के तहत कर्मचारियों को अर्ली रिटायरमेंट, बायआउट और डिफर्ड रेजिग्नेशन जैसे विकल्प दिए जा रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इतने अनुभवी विशेषज्ञों की कमी के बीच NASA अपने आगामी मिशनों जैसे चंद्रमा और मंगल पर भेजे जाने वाले अंतरिक्ष अभियानों को समयबद्ध और सफलता के साथ पूरा कर पाएगा?
नहीं है कोई एडमिनिस्ट्रेटर
NASA फिलहाल बिना एडमिनिस्ट्रेटर के काम कर रहा है। ट्रंप प्रशासन ने अरबपति स्पेस टूरिस्ट जारेड आइजैकमैन की नामांकन प्रक्रिया अचानक वापस ले ली, जिनका नाम एलन मस्क ने खुद प्रस्तावित किया था। माना जा रहा है कि यह फैसला मस्क और उनकी कंपनी स्पेसX के खिलाफ राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। एक ओर जहां ये नीतियां सरकारी खर्चों में कटौती की दिशा में उठाए गए कदम दिखती हैं, वहीं दूसरी ओर ये NASA की साख और अमेरिका की ‘स्पेस सुपरपावर’ छवि के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं।
Nasa shakeup trump entry threatens over 2000 jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMलगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
Jul 29, 2026 | 03:57 PM31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














