Friday Movie Releases: थिएटर में रिलीज हुईं 9 फिल्में, बॉलीवुड से साउथ तक दिखेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

New Movies In Theatres: मार्च के दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में 9 नई फिल्में रिलीज हुई हैं। किस्सा कोर्ट कचहरी का से कई तमिल फिल्मों तक, दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की फिल्मों का शानदार विकल्प मिल रहा है।
Friday Movie New Bollywood Releasing In Theatres 13 March Movie Relase
थिएटर में रिलीज हुईं ये 9 फिल्में (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Friday Movie Releases March: मार्च 2026 के दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में फिल्मों की शानदार लाइन-अप देखने को मिल रही है। शुक्रवार को एक साथ 9 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड, तमिल और कन्नड़ सिनेमा की कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं। कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन, पॉलिटिकल थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा तक दर्शकों को हर तरह का मनोरंजन मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस शुक्रवार थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हुई हैं।

फिल्म किस्सा कोर्ट कचहरी का एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे निर्देशक रजनीश जयसवाल ने बनाया है। इस फिल्म में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला और नीलू कोहली जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लवली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले अरुण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस हफ्ते कई तमिल फिल्में भी रिलीज हुई हैं। केनाथा कनोम में कॉमेडियन योगी बाबू लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पुलिस फैमिली और वॉवेल्स भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं।

म्यूजिक और ड्रामा का तड़का

फिल्म एंथोनी भी इस शुक्रवार रिलीज हुई है, जिसे सुकीर्थन क्रिस्टुराजा और जेनोसन राजेश्वर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसका संगीत दिग्गज कंपोजर इलैयाराजा ने दिया है। वहीं वेंगेआन्स एक पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा है, जिसे राहुल अशोक ने लिखा और निर्देशित किया है। इन फिल्मों में अलग-अलग कहानियां और दिलचस्प किरदार देखने को मिलेंगे।

एक्शन का तड़का और क्लासिक की वापसी

एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए कोलाइसेवल रिलीज हुई है, जिसमें एक्शन और थ्रिल भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्म आकाश एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज की गई है। यह फिल्म मूल रूप से 2005 में रिलीज हुई थी और अब इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल रहा है।

रोमांटिक ड्रामा भी शामिल

इन सबके बीच हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिमाइंडर्स ऑफ हिम भी रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन वैनेसा कैसविल ने किया है और इसमें मायका मुनरो और टायरिक विदर्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुल मिलाकर इस शुक्रवार सिनेमाघरों में फिल्मों की जबरदस्त विविधता देखने को मिल रही है। अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की ये फिल्में दर्शकों को कई विकल्प दे रही हैं, जिससे फिल्म प्रेमियों के लिए यह वीकेंड खास बनने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com