- Hindi News »
- World »
- Iran Launches 200 Drones On Israel After Idf Strike
‘खून का बदला खून’, IDF हमले के जवाब में ईरान का पलटवार, इजरायल पर दागे 200 ड्रोन
- Written By: अक्षय साहू
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने कहा कि तेहरान पर हमले का हिसाब खून के बदले खून की तर्ज पर लिया जाएगा। इजराइल ने हमारे आम नागरिकों पर हमला किया है। इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता।

ईरान ने इजरायल पर दागे 200 ड्रोन (फोटो-सोशल मीडिया)
तेहरान: ईरान ने इजराइल पर 200 ड्रोन दागे हैं। ईरान ने ये ड्रोन इजराइली हमले के जवाब में दागेहैं। इजराइल रक्षा बल (IDF) ने शुक्रवार सुबह ईरान के चार परमाणु ठिकानों और दो सैन्य अड्डों पर हवाई हमला किया था। इसमें ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई।
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने IDF के हमले के बाद कहा था कि, वो इजराइल को सजा दिए बिना नहीं छोड़ने वाले हैं। इसके बाद ईरान ने बदले की भावना से इजराइल पर 200 ड्रोन दागे हैं। इसकी पुष्टि इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने भी की है।
खून का बदला खून
अली खामेनेई ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि, उससे तेहरान पर हमले का हिसाब खून के बदले खून की तर्ज पर लिया जाएगा। इसके कुछ घंटों बाद ही ईरान ने ड्रोन हमले शुरू किए हैं। जानकारी के मुताबिक ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमले की भी तैयारी कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
लिपुलेख मुद्दे पर नेपाल ने चला नया दांव; बालेन शाह ब्रिटेन को बनाना चाहते हैं मध्यस्थ, जानें क्या है प्लान?
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी MQ-1 ड्रोन! होर्मुज पर भी सख्त हुए तेहरान के तेवर; क्या बढ़ेगा तनाव?
ब्लैक गोगल्स, लग्जरी काफिला… राजस्थान में छा गईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान
शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान की परमाणु और सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया। इन हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी और ईरानी सेना के प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी की मौत हो गई। इसके अलावा, दो वरिष्ठ ईरानी परमाणु वैज्ञानिक भी इस हमले में मारे गए। इन घटनाओं से ईरानी सेना में भारी आक्रोश है, और वह जल्द ही जवाबी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
इजराइल को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
ईरान की सेना में भारी गुस्सा है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेकरची ने कहा कि, उन्हें अपने इस एक्शन की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। शेकरची ने आरोप लगाया कि इजराइल ने तेहरान में रहने वाले आम लोगों को निशाना बनाया है। उन्होंने हमले को बर्बर और सुनियोजित बताते हुए इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। हम जवाबी हमले के लिए तैयार हैं।
‘ईरानी खतरे के खत्म होने तक जंग रहेगी जारी’, नेतन्याहू का ऐलान; VIDEOS में देखें तेहरान की तबाही
शेकरची ने IRGC चीफ हुसैन सलामी की मौत की ओर इशारा करते हुए कहा कि इजराइल की आक्रामकता के चलते हमारे कई कमांडर और नागरिक मारे गए हैं। इजराइल ने हमारे लोगों को निशाना बनाकर एक गंभीर गलती की है। अब उसे हमारी कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना होगा। हम इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगे, खून का बदला खून से लिया जाएगा।
Iran launches 200 drones on israel after idf strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMMP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
May 31, 2026 | 05:48 PMऐसे छपरी राजनीतिज्ञों से दूर रहें युवा; रोहिणी खडसे का गोपीचंद पडलकर पर तीखा प्रहार, जानें उन्होंने क्या कहा?
May 31, 2026 | 05:47 PMIPL ट्रॉफी पर क्यों लिखा गया संस्कृत श्लोक? जानें क्या है इसका मतलब और ट्रॉफी का पूरा इतिहास
May 31, 2026 | 05:45 PMइजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
May 31, 2026 | 05:43 PMबारिश भरे सफर में फिटनेस का ख्याल रखते दिखे Harshvardhan Rane, स्पा ऑन व्हील्स वीडियो ने जीता फैंस का दिल
May 31, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM













