-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Faces Major Attack Threat Trump Says Tehran Cannot Build Nuclear Bomb
ईरान पर मंडरा रहा बड़े हमले का खतरा! ट्रंप बोले- ‘तेहरान नहीं बना सकता परमाणु बम’
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर गंभीर बयान दिया है। यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि ईरान के लिए स्पष्ट चेतावनी है।

गुस्से में ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, (डिजाइन फोटो)
वांशिगटन: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को सख्त चेतावनी जारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और अमेरिका इस पर पूरी तरह रोक लगाएगा। साथ ही, अमेरिका ने यह भी संकेत दिया है कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसी कड़ी में, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को पश्चिम एशिया से सुरक्षित निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
इससे पहले, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी थी कि इजरायल, ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हवाई हमले करने की योजना बना रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।
कर्मचारियों की संख्या कम करने का निर्णय
अमेरिका के विदेश विभाग और सैन्य अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात को देखते हुए कदम उठाए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों में गैर-जरूरी कर्मचारियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। साथ ही, बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए सैन्य कर्मियों के परिवारों को भी इस क्षेत्र से बाहर जाने का निर्देश दिया गया है। विदेश विभाग ने पश्चिम एशिया के लिए ‘स्तर 4’ की यात्रा चेतावनी भी जारी की है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को इस क्षेत्र में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर सतर्कता से नजर बनाए हुए है। बुधवार शाम वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम उन्हें वहां से हटा रहे हैं क्योंकि यह इलाका खतरनाक हो सकता है। हमने वापसी का नोटिस जारी कर दिया है और अब परिस्थितियों का अवलोकन करेंगे।”
नेतन्याहू को ट्रंप की सलाह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान पर सैन्य कार्रवाई न करने की सलाह दी थी। ट्रंप ने इसका कारण बताते हुए कहा कि ऐसा करने से अमेरिका को ईरान के साथ नए परमाणु समझौते की बातचीत में बाधा पहुंच सकती थी। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने नेतन्याहू से स्पष्ट किया कि इस समय हमले की कार्रवाई उचित नहीं होगी, क्योंकि हम एक संभावित समाधान के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
‘हम भारत से अच्छे संबंध चाहते हैं, मगर…’ मोहम्मद यूनुस ने खोला बड़ा राज, हसीना को लेकर कह दी ये बात
परमाणु स्थलों पर हो सकता है हमला
ईरान ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान देकर तनाव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें इजरायल के गुप्त परमाणु स्थलों की पूरी जानकारी मिल गई है। ईरान के अनुसार, उनकी खुफिया एजेंसियों ने एक गोपनीय ऑपरेशन के जरिए इजरायल के छिपे हुए परमाणु केंद्रों की सूची प्राप्त कर ली है। साथ ही, उन्होंने यह धमकी भी दी है कि अगर इजरायल किसी भी प्रकार की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करता है, तो ईरान इजरायल के परमाणु स्थलों पर हमला कर देगा। वहीं, अमेरिका ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो उस पर सैन्य हमला किया जाएगा, जिसका नेतृत्व इजरायल करेगा।
Iran faces major attack threat trump says tehran cannot build nuclear bomb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Jul 07, 2026 | 05:27 PMQueen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 05:25 PMSRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
Jul 07, 2026 | 05:20 PMस्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग
Jul 07, 2026 | 05:17 PMभारत-इंडोनेशिया के बीच समझौते, ब्रह्मोस डील पर मुहर; PM मोदी ने किया ऐलान
Jul 07, 2026 | 05:10 PMइमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार
Jul 07, 2026 | 05:08 PMAmravati News: धामणगांव रेलवे में जनकल्याण शिविरों की पहल, 670 शिकायतों का हुआ समाधान
Jul 07, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














