- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Wants Good Relations With India Says Muhammad Yunus But Obstacles Remain
‘हम भारत से अच्छे संबंध चाहते हैं, मगर…’ मोहम्मद यूनुस ने खोला बड़ा राज, हसीना को लेकर कह दी ये बात
- Written By: अमन उपाध्याय
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भारत के साथ संबंधों पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश, भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है।

मोहम्मद यूनुस, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
लंदन: भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के समय में संबंध पूरी तरह सामान्य नहीं रहे हैं। इसी बीच, बांग्लादेश के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने दोनों देशों के रिश्तों पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। यूनुस ने कहा कि उनकी कार्यवाहक सरकार भारत के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहती है, लेकिन किसी न किसी कारण से चीजें बिगड़ जाती हैं। लंदन स्थित ‘चाथम हाउस’ थिंक टैंक की निदेशक ब्रोनवेन मैडॉक्स के साथ हुई बातचीत में यूनुस ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
मैडॉक्स ने यूनुस से शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले पर सवाल किया। इसके जवाब में यूनुस ने कहा, “यह प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह पूरी तरह से कानूनी और न्यायसंगत तरीके से हो। हम भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाना चाहते हैं। चूंकि वह हमारा पड़ोसी देश है, इसलिए हम नहीं चाहते कि उनके साथ कोई मूलभूत मतभेद उत्पन्न हो।”
सोशल मीडिया गतिविधियों पर नियंत्रण संभव नहीं
जब हसीना को लेकर भारत की भूमिका के बारे में पूछा गया, तो यूनुस ने कहा कि (हसीना के विरोध में) सारा गुस्सा अब भारत की तरफ मोड़ दिया गया है, क्योंकि वह वहां चली गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर मिला, तो मैंने सिर्फ इतना कहा: आप उन्हें आश्रय देना चाहते हैं, मैं आपको यह नीति बदलने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। लेकिन, कृपया हमारी मदद करें कि वह बांग्लादेश के लोगों से उस तरह बात न करें, जैसा वह (ऑनलाइन) कर रही हैं। यूनुस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जवाब दिया कि हसीना की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नियंत्रण संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
टिफनी ट्रंप पर चढ़ा राजस्थान का रंग! पति माइकल बुलोस संग देखा जैसलमेर फोर्ट, खूबसूरती पर हुईं फिदा
म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही
दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
सहयोगी देशों को पीट हेगसेथ की दो टूक, सैन्य ताकत बढ़ाने की दी सलाह, क्या दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?
पहली छमाही में होंगे राष्ट्रीय चुनाव
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के दबाव के कारण पिछले साल 5 अगस्त को शेख हसीना को न सिर्फ अपना पद त्यागना पड़ा, बल्कि उन्हें ढाका से भी बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हसीना के खिलाफ देश में कई मामले दर्ज किए गए हैं।
मुहम्मद यूनुस (84) ने पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पद संभाला था। उन्होंने पिछले सप्ताह यह घोषणा की कि 2026 की पहली छमाही में राष्ट्रीय चुनाव कराए जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चुनाव के बाद बनी सरकार में शामिल होने पर विचार करेंगे, तो यूनुस ने स्पष्ट जवाब दिया “बिल्कुल नहीं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bangladesh wants good relations with india says muhammad yunus but obstacles remain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
Jun 01, 2026 | 01:16 AMवैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Jun 01, 2026 | 12:56 AMपहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Jun 01, 2026 | 12:35 AMAaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
Jun 01, 2026 | 12:15 AMवो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
Jun 01, 2026 | 12:11 AMरजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
Jun 01, 2026 | 12:08 AMRCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
May 31, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













