हम भारत के साथ... दिल्ली ब्‍लास्‍ट पर ईरान ने जताया दुख, जानें दूतावास ने क्या कहा?

Delhi Car Blast: दिल्ली में सोमवार शाम एक कार में ब्लास्ट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत और 16 घायल हुए। घटना के बाद दिल्ली और अन्य शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस घटना के बाद ईरान ने भारत के...
We stand with India... Iran expressed grief over Delhi blast, know what the embassy said?
दिल्ली ब्‍लास्‍ट पर ईरान ने जताया दुख, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Car Blast Update: ईरान के भारत स्थित दूतावास ने लाल किला कार ब्लास्ट में कई भारतीय नागरिकों के निधन और घायल होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास ने भारतीय सरकार और जनता के प्रति हार्दिक शोक जताया और पीड़ित परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें धैर्य एवं सांत्वना की कामना की।

साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की गई। इस संदेश के माध्यम से ईरान ने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भारत के साथ खड़े रहकर एकजुटता का संकेत दिया है।

अफरा-तफरी का माहौल

सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक चलती कार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई और लगभग 16 लोग घायल हो गए। दिल्ली के लाल किला में हुए इस हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस हमले में इस्तेमाल होने वाली i20 कार हरियाणा की बताई जा रही है और यह गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में पंजीकृत है। उल्लेखनीय है कि इस कार को एक साल के भीतर सात बार बेचा जा चुका है।

दिल्ली सहित पूरे देश में अलर्ट

दिल्ली में हुए धमाकों के बाद मुंबई में मध्य रेलवे ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दादर, ठाणे और कल्याण जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलवे पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। वहीं, दिल्ली का चांदनी चौक कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित क्षेत्र में बदल दिया है और चांदनी चौक के आसपास के होटलों और मार्गों की जांच शुरू कर दी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने पहुंची अस्पताल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर हाल ही में लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायलों को बेहतरीन इलाज मिल रहा है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं। साथ ही उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Navbharat Live
navbharatlive.com