ईरान में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी, दूतावास की अनुमति के बिना न छोड़ें देश; बॉर्डर पर भी जाने से मनाही

Indian Embassy Advisory: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। युद्ध के हालातों के बीच बिना समन्वय किए लैंड बॉर्डर की ओर यात्रा न करने को कहा गया है।
A major warning to Indians stranded in Iran: Do not leave the country without embassy permission; even crossing the border is prohibited.
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की चेतावनी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iran Land Border Travel Warning: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद बने युद्ध के हालातों के बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सख्त आग्रह किया है कि वे दूतावास से पहले संपर्क और मार्गदर्शन लिए बिना ईरान के किसी भी लैंड बॉर्डर की ओर यात्रा करने की कोशिश न करें।

बिना सूचना सीमा की ओर जाने पर गंभीर खतरा

भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी है कि बिना पूर्व सूचना के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने से नागरिकों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। एडवाइजरी में एक तकनीकी जोखिम की ओर भी इशारा किया गया है यदि कोई नागरिक ईरान की सीमा पार कर लेता है लेकिन संबंधित तीसरे देश (Third Country) में प्रवेश करने में विफल रहता है, तो ऐसी स्थिति में दूतावास के लिए सहायता प्रदान करना संभव नहीं होगा। इसलिए, किसी भी तरह की यात्रा योजना बनाने से पहले दूतावास से अनुमति और स्पष्ट मार्गदर्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर और संपर्क सूत्र जारी

दूतावास ने भारतीय नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि वह उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निम्नलिखित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं।

  • +98 912 810 9115
  • +98 912 810 9102
  • +98 912 810 9109
  • +98 9932179359

इसके अतिरिक्त, नागरिक ईमेल cons.tehran@mea.gov.in के माध्यम से भी दूतावास की टीम से संपर्क साध सकते हैं। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं की जानकारी दूतावास के साथ साझा करें और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही कोई कदम उठाएं।

युद्ध का व्यापक असर

ईरान पर हुए हमलों के बाद क्षेत्र में भारी घबराहट का माहौल है। रिपोर्टों के अनुसार, युद्ध के कारण गैस सिलेंडर जैसी बुनियादी चीजों के दाम बढ़ गए हैं और कई शहरों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि भारत सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश के पास पर्याप्त फ्यूल रिजर्व है, लेकिन ईरान में मौजूद भारतीयों के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com