- Hindi News »
- World »
- Indian Student Newark Airport Detained Usa Deportation Update
नेवार्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी में दिखा था भारतीय छात्र, इलाज के बाद वापस वतन भेजा जाएगा; भारत ने जताई आपत्ति
अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे हरियाणा के छात्र को हिरासत में लेने पर भारत ने आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि छात्र बिना वैध वीजा अमेरिका गया था, अब कोर्ट के आदेश से लौटाया जा रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा

नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र को हथकड़ी में लेकर हिरासत में लिए जाने का मामला (फोटो- सोशल मीडिया)
वांशिगटन डीसी: नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र को हथकड़ी में लेकर हिरासत में लिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। छात्र हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है, जो बिना वैध वीजा अमेरिका में दाखिल हुआ था। घटना के वीडियो में उसे जमीन पर पटककर दबोचे हुए दिखाया गया था, जिससे भारत में नाराजगी जताई गई। भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से इस घटना पर जवाब मांगा है और न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी तलब की है।
अमेरिकी अधिकारियों ने छात्र को हिरासत में लेने के बाद उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए मेडिकल सुविधा में भर्ती कराया है। बताया गया कि एयरपोर्ट पर उसका व्यवहार यात्रा के अनुकूल नहीं पाया गया। जैसे ही उसकी तबीयत ठीक होगी, उसे कोर्ट के आदेशानुसार भारत वापस भेज दिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने वीजा पॉलिसी और अप्रवासन नियमों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
अवैध एंट्री पर सख्त अमेरिका
अमेरिका ने इस मामले में अपनी स्पष्ट नीति दोहराते हुए कहा है कि वह वैध यात्रियों का स्वागत करता है, लेकिन अवैध प्रवेश, वीजा दुरुपयोग और कानून उल्लंघन को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमेरिकी दूतावास ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा है कि सभी यात्रियों को इमिग्रेशन नियमों का पालन करना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
शांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी
चीन की ‘ऑक्सीजन’ सप्लाई पर भारत-अमेरिका का पहरा; मलक्का में ट्रंप का बड़ा दांव, जिनपिंग की बढ़ी बेचैनी
हमास को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान! इजरायल और भारत के लिए खतरे की घंटी; मुशाहिद हुसैन का बड़ा दावा
ईरान पहुंचे जनरल आसिम मुनीर; अमेरिका का खास ‘मैसेज’ लेकर तेहरान में दी दस्तक, क्या पाक में होगी शांति डील?
वीडियो वायरल, भारत ने उठाया मुद्दा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय समुदाय में गहरी चिंता देखी गई। एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने छात्र को हथकड़ी में देखकर इसे अमानवीय व्यवहार बताया और भारतीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भारत सरकार ने अमेरिकी दूतावास से औपचारिक जवाब मांगा और वाशिंगटन तथा न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मिशनों को मामले की निगरानी में लगाया गया है। खबर ये भी रही की छात्र का व्यवहार भी यात्रा के दौरान सही नहीं था साथ ही इस छात्र ने बिना वैध वीजा के अमेरिका में प्रवेश किया था।
Indian student newark airport detained usa deportation update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














