- Hindi News »
- World »
- Indian Prime Minister Attended Mauritius Day Met Former Pm Pravind Jagannath
मॉरीशस डे पर शामिल हुए भारत के प्रधानमंत्री, हुई पूर्व PM प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात; इन मुद्दों पर होगी डील
- Written By: अमन उपाध्याय
PM Modi Mauritius visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मॉरीशस दौरे के आज दूसरे दिन मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर भाग ले रहे हैं साथ ही वो आज मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के पूर्व PM प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे, जहां उन्होंने इसे भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ के बीच एक सेतु बताया। पोर्ट लुईस में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मॉरीशस केवल एक साझेदार देश नहीं, बल्कि भारत के परिवार का अभिन्न हिस्सा है।
पीएम मोदी ने मॉरीशस के विकास में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जिसमें नए संसद भवन का निर्माण भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि वह इस खास अवसर के कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें समारोह में उनकी उपस्थिति भी शामिल है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि बीता दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों के कारण बेहद व्यस्त और घटनापूर्ण रहा।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के निमंत्रण पर वहां की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरे के दौरान, दोनों देश कौशल विकास, व्यापार और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। मॉरीशस रवाना होने से पहले, मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी यह यात्रा भारत और मॉरीशस के संबंधों में एक “नया और उज्ज्वल” अध्याय जोड़ने का काम करेगी।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं। यह सम्मान भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका को मान्यता देता है। रामगुलाम ने बताया कि मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं। इसके साथ ही, यह किसी अन्य देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
भारतीय सशस्त्र बलों टुकड़ी ले रही हिस्सा
वहीं, भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम आज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा ले रही है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस की यात्रा की थी। भारत, मॉरीशस के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। यह द्वीपीय राष्ट्र, जो पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेश था, 1968 में स्वतंत्र हुआ था। भारत और मॉरीशस के बीच विशेष संबंधों का एक बड़ा कारण यह है कि देश की 12 लाख की आबादी में करीब 70 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
Indian prime minister attended mauritius day met former pm pravind jagannath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMStyling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
May 26, 2026 | 05:06 PM16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














