- Hindi News »
- World »
- India Worried About Release Violent Extremists Bangladesh Situation Hindus Most Critical Security Under Threat Hindu Muslim Situtation Mea World News
बांग्लादेश में हिंसक चरमपंथियों की रिहाई से भारत चिंतित, हिन्दुओं के हालात सबसे नाजुक स्थिति में, सुरक्षा पर खतरा
MEA India: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की रिहाई पर भारत ने चिंता जताई, हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल, 98% घटनाएं राजनीतिक हिंसा से जुड़ी रहीं है। भारत ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: सौरभ शर्मा

बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हिंसा के चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश में हिंसक चरमपंथियों की रिहाई को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इससे वहां की कानून-व्यवस्था और बिगड़ सकती है। भारत ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। बांग्लादेश में 5 अगस्त 2024 से 16 फरवरी 2025 तक 2374 हिंसक घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें से 1254 की पुलिस ने पुष्टि की। इनमें से 98% घटनाएं राजनीतिक हिंसा से जुड़ी थीं। भारत ने बांग्लादेश से उम्मीद जताई है कि वह हिंसा में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।
हिज्ब उत-तहरीर पर कार्रवाई, बांग्लादेश की रणनीति बदली
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाल ही में प्रतिबंधित इस्लामी संगठन हिज्ब उत-तहरीर (HuT) के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अब तक 36 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें समूह के शीर्ष नेता सैफुल इस्लाम भी शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ढाका में एक अनधिकृत सभा में शामिल HuT कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया। माना जाता है कि इस संगठन के संबंध पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन से भी रहे हैं। HuT साल 2000 से बांग्लादेश में सक्रिय है, लेकिन 2009 में इसे ‘सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा’ बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
भारत के लिए सुरक्षा निहितार्थ, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी सतर्कता
हिज्ब उत-तहरीर पर बांग्लादेश की कार्रवाई भारत के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर पश्चिम बंगाल और असम जैसे सीमावर्ती राज्यों में। भारत को लंबे समय से इस संगठन की गतिविधियों को लेकर चिंता रही है, क्योंकि यह शिक्षित युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास करता रहा है। बांग्लादेश की मौजूदा सरकार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थिर और धर्मनिरपेक्ष दिखाने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
परमाली वालेस कंपनी के बाहर हिन्दू समिति ने जमकर काटा बवाल, हिंदू प्रतीकों पर रोक के आरोप में प्रदर्शन
मानवाधिकार संगठनों ने बांग्लादेश के पीएम से प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की रिहाई की मांग की
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया
मोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा और भारत-भूटान बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च से मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जहां वह राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान भारतीय रक्षा बलों की टुकड़ी भी शामिल होगी। वहीं, भारत और भूटान के बीच सीमा मुद्दों पर दो दिवसीय बैठक हुई, जो चीन द्वारा भूटान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने के प्रयासों के बीच काफी अहम मानी जा रही है।
India worried about release violent extremists bangladesh situation hindus most critical security under threat hindu muslim situtation mea world news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














