-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Memory Boosting Foods To Sharpen Brain
चीजें भूलने की आदत है, तो रोज खाइए ये चीजें, दिमाग हो जाएगा तेज
- Written By: सीमा कुमारी
Natural Memory Tips: क्या आपको भी चीजें जल्दी याद नहीं रहतीं? अगर आप चाहते हैं तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त, तो आज से ही इन चीजों का सेवन शुरू कर दीजिए।

दिमाग के लिए फायदेमंद? इन चीजों का सेवन(सौ.सोशल मीडिया)
Memory Booster Foods:आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी, पढ़ाई का दबाव, मोबाइल-लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल और अनियमित दिनचर्या का सीधा असर हमारी याददाश्त और दिमाग पर पड़ रहा है। अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है, तो आपको समय रहते पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।
आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से न केवल मेमोरी को बूस्ट किया जा सकता है बल्कि ब्रेन हेल्थ को भी सुधारा जा सकता है। बस सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को खाएं और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
कई लोग कम उम्र में ही भूलने की समस्या से परेशान हो जाते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि सही खानपान और कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर याददाश्त को मजबूत और दिमाग को तेज बनाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
-
अखरोट और बादाम
अखरोट और बादाम को दिमाग के लिए सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्रेन सेल्स को मजबूत करते हैं। रोज सुबह 2 अखरोट और 4–5 भीगे बादाम खाने से याददाश्त में सुधार होता है।
-
दूध और हल्दी
दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम दिमाग को पोषण देते हैं। वहीं हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो दिमाग की सूजन को कम करता है और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। रात को हल्दी वाला गुनगुना दूध पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है।
-
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियों में आयरन, फोलेट और विटामिन-K भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और ध्यान केंद्रित करने में सहायक होते हैं। इन्हें रोज के भोजन में जरूर शामिल करें।
-
फल और बेरीज
सेब, संतरा, केला और ब्लूबेरी जैसे फल दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स याददाश्त कमजोर होने से बचाते हैं और ब्रेन को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।
-
घी और शहद
आयुर्वेद के अनुसार देसी घी और शहद दिमाग के लिए अमृत समान माने जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद या घी का सीमित मात्रा में सेवन स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक होता है।
-
पर्याप्त नींद और पानी
अच्छे खानपान के साथ-साथ 7–8 घंटे की नींद और पर्याप्त पानी पीना भी बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने से दिमाग थक जाता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है।
यह भी पढ़ें:-इस साल पूरी दुनिया को इन 5 बीमारियों ने सबसे ज्यादा डराया, क्या आप भी हुए शिकार?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी याददाश्त कमजोर न हो और दिमाग तेज बना रहे, तो आज से ही संतुलित आहार, नियमित नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। ये छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़े फायदे देंगे।
Memory boosting foods to sharpen brain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














