-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Nepal Protest Bangladesh Hindu Killing Minority Violence Birgunj Janakpur
Nepal Protests: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर नेपाल में भारी आक्रोश, सड़कों पर उतरे हजारों लोग
- Written By: प्रिया सिंह
Bangladesh Hindu Killing Protest Nepal: बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहम हत्या के खिलाफ नेपाल में भारी विरोध प्रदर्शन हुए। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर नेपाल में भारी विरोध प्रदर्शन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Thousands Protest In Nepal Against Minority Violence In Bangladesh: पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा और बेरहम हत्याओं ने अब नेपाल में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। नेपाल के विभिन्न शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर इन अमानवीय वारदातों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और वहां सक्रिय इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। नेपाल में लोगों की मांग है कि बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
नेपाल के प्रमुख शहरों में विरोध की गूंज
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग और अमृत मंडल की हत्या के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को नेपाल के बीरगंज, जनकपुरधाम और गोलबाजार जैसे बड़े शहरों में विशाल प्रदर्शन किए गए। बीरगंज में प्रदर्शनकारियों ने न केवल रैलियां निकालीं, बल्कि बांग्लादेशी नेतृत्व के खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर किया।
सम्बंधित ख़बरें
कुवैत से बहरीन तक तबाही! ईरान का अमेरिकी बेस पर भीषण हमला, 8 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से किया राख
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
कराची में रेंजर मुख्यालय पर भीषण फिदायीन हमला; धमाकों और अंधाधुंध फायरिंग से दहला पाकिस्तान, 8 की मौत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
सिराहा जिले के गोलबाजार में राष्ट्रीय एकता अभियान के बैनर तले हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे को कुछ समय के लिए जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
झूठे आरोपों और कट्टरपंथ का विरोध
प्रदर्शनकारियों का मुख्य गुस्सा उस मानसिकता के खिलाफ है, जिसके तहत ‘ईशनिंदा’ के झूठे आरोप लगाकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। दीपू चंद्र दास की हत्या जिस क्रूरता से की गई, उसने नेपाल के हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है।
राष्ट्रीय एकता अभियान के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि जब तक बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी नहीं देती, तब तक उनका यह संघर्ष और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। नेपाल के लोगों का मानना है कि शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद वहां कट्टरपंथ का प्रभाव खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है।
मुस्लिम समुदाय ने भी की निंदा
नेपाल में हो रहे इन प्रदर्शनों की एक खास बात यह रही कि यहां के मुस्लिम समुदाय ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के खिलाफ आवाज उठाई है। जमीयत उलेमा-ए नेपाल की बारा और परसा जिला समितियों ने बीरगंज में एक रैली निकाली और दीपू चंद्र दास के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
मौलाना अली असगर मदनी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। यह एकजुटता दर्शाती है कि हिंसा के खिलाफ नेपाल का हर वर्ग खड़ा है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर पाकिस्तान का कबूलनामा, डिप्टी पीएम इशाक डार ने खोला ट्रंप की मध्यस्थता का राज
नेपाल में बढ़ती सुरक्षा चिंताएं
चूंकि नेपाल एक हिंदू-बहुल देश है जहां 80 प्रतिशत से अधिक आबादी हिंदू है, इसलिए बांग्लादेश की घटनाओं का यहां गहरा भावनात्मक असर हो रहा है। जनकपुरधाम में महिलाओं ने भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर बांग्लादेशी हिंदुओं के मानवाधिकारों के सम्मान की मांग की।
लोगों ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को विफल बताते हुए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की अपील की है। नेपाल सरकार पर भी यह दबाव बढ़ रहा है कि वह इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाए ताकि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों का दमन रोका जा सके।
Nepal protest bangladesh hindu killing minority violence birgunj janakpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
Jun 28, 2026 | 01:10 PM‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Jun 28, 2026 | 01:10 PMनासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 01:08 PMHomemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Jun 28, 2026 | 01:08 PMराजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
Jun 28, 2026 | 01:05 PMSakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Jun 28, 2026 | 12:59 PMअमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
Jun 28, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














