- Hindi News »
- World »
- India Warns Pakistan Un Human Rights Violations Pok
पहले अपना घर देखो…UN में आतंकवाद पर ज्ञान दे रहा था पाकिस्तान, भारतीय दूत ने की बोली बंद
India-Pakistan Conflict: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन रोकने, दमन बंद करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करने की चेतावनी दी।
- Written By: अक्षय साहू

यूएन में भारत के राजदूत हरीश पार्वथानेनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
India in United Nations: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को फिर चेतावनी दी है। भारत ने पाकिस्तान से पीओके (पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर) में मानवाधिकारों के उल्लंघन को तुरंत रोकने का आह्वान किया। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पीओके में सरकार और सेना की दमनकारी नीतियों के कारण आम लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए सेना द्वारा हिंसक कार्रवाई की जा रही है, जिसमें कई लोगों की मौतें हुई हैं।
भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारतीय स्थायी प्रतिनिधि हरीश पार्वथानेनी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग भारत की संवैधानिक और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये लोकतांत्रिक अवधारणाएं पाकिस्तान के लिए अपरिचित हैं।
पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन रोकने की मांग
भारत ने पाकिस्तान से उसके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघन रोकने की मांग की है। हरीश पार्वथानेनी ने कहा कि वहां की आबादी पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई, दमन और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुलकर विरोध कर रही है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले पर ध्यान देने और पाकिस्तान पर दबाव डालने का अनुरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
#WATCH | At the UNSC Open Debate on ‘The United Nations Organization: Looking into the Future’, refereing to Pakistan’s statement, PR of India to the UN, Parvathaneni Harish, says, “… Let me emphasise that the Union Territory of Jammu and Kashmir has been, is, and will always… pic.twitter.com/PNV5Qp9AYA — ANI (@ANI) October 25, 2025
भाषण में यह भी बताया गया कि भारत पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता है। भारत सभी समाज और समुदायों के लिए न्याय, सम्मान, अवसर और समृद्धि सुनिश्चित करने में विश्वास रखता है। यही कारण है कि भारत बहुपक्षवाद, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी और सहयोग में भरोसा करता है।
साझेदारी-सहयोग में भारत का विश्वास
हरीश पार्वथानेनी ने कहा कि भारत पूरी दुनिया को एक परिवार मानता है। यह दर्शन न केवल हमारे विश्वदृष्टिकोण का आधार है, बल्कि यही कारण है कि भारत ने सभी समाजों और लोगों के लिए न्याय, सम्मान, अवसर और समृद्धि का लगातार समर्थन किया है। भारत बहुपक्षवाद, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी और सहयोग में विश्वास रखता है।
यह भी पढ़ें: चीन की दुखती रग…ट्रंप का ऐलान, जिनपिंग के सामने उठाएंगे ताइवान-जिम लाई की रिहाई का मुद्दा
उन्होंने कहा, यह वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ हमेशा खड़ा रहा है और अपनी विशेषज्ञता व अनुभव से मदद करता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे मिलकर संयुक्त राष्ट्र को नए युग के अनुसार सशक्त बनाने के इस प्रयास में सहयोग करें।
India warns pakistan un human rights violations pok
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













