-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Travel Advisory Pople Avoid Non Essential Travel To Iran
जब तक जरूरत न हो न करें इस देश की यात्रा, भारत ने जारी की सख्त ट्रेवल एडवाइजरी
- Written By: अमन उपाध्याय
MEA issues advisory: ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सुझाव दिया है कि वे वहां के हालात में हो रहे बदलावों पर निगरानी रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी किसी भी नई दिशा...

भारत ने जारी की सख्त ट्रेवल एडवाइजरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
तेहरान: ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार, 15 जुलाई को एक नई ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तब तक ईरान की यात्रा से परहेज करें जब तक वह बेहद आवश्यक न हो। यह एडवाइजरी क्षेत्र में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जारी की गई है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “हाल के हफ्तों में सामने आए सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सुझाव दिया जाता है कि वे ईरान की अनावश्यक यात्रा से पहले मौजूदा हालात का गंभीरता से आकलन करें।”
भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे नागरिकों को सुझाव दिया है कि वे वहां की बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही नई सलाहों का पालन करें। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भारतीय फिलहाल ईरान में मौजूद हैं और भारत लौटने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए वापसी के विकल्प उपलब्ध हैं। पोस्ट में कहा गया है कि ऐसे नागरिक उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों और नौका सेवाओं के जरिए भारत लौट सकते हैं।
क्यों जारी हुई एडवाइजरी
भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की है जब मई 2025 में तीन भारतीय नागरिकों का ईरान में अपहरण हो गया था। ये तीनों पंजाब से थे और ईरान यात्रा पर निकले थे। ईरान जाने के लिए उन्होंने पाकिस्तान के रास्ते का इस्तेमाल किया, लेकिन ईरान पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान में लापता हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और फिरौती मांगी जा रही है। इस बात से हड़कंप मच गया। बाद में ईरान सरकार के हस्तक्षेप से इन लोगों को रिहा कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
यह भी पढे़ें:- दुनिया की नजरें बीजिंग पर, SCO सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी और पुतिन
ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली में स्थित ईरानी दूतावास ने एक सतर्कता भरा बयान जारी कर लोगों को “गैरकानूनी यात्रा एजेंसियों” और “अनाधिकृत लोगों” से सावधान रहने की हिदायत दी है, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचाव हो सके।
दूतावास से संपर्क बनाए रखें
भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जो लोग पहले से ईरान में मौजूद हैं, वे स्थानीय भारतीय दूतावास से नियमित संपर्क में रहें। भारत लौटने के लिए वाणिज्यिक उड़ानों या समुद्री मार्गों जैसे सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें। साथ ही, भारत सरकार ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी अनधिकृत ट्रैवल एजेंसी के झांसे में न आएं और जब तक अत्यधिक आवश्यक न हो, ईरान की यात्रा से परहेज करें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India travel advisory pople avoid non essential travel to iran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
Jul 09, 2026 | 05:55 AMYouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














