-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel 60 Day Ultimatum To Iran Khamenei Must Comply Or Face Destruction
60 दिन का अल्टीमेटम! खामेनेई नहीं झुके तो तबाही तय, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा खतरा
- Written By: अमन उपाध्याय
Middle East Tension:इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे से लौटने के बाद ईरान को 60 दिनों की मोहलत दी है। इजरायल ने दो टूक कहा है कि अगर ईरान ने दो महीने के भीतर अमेरिका के साथ...

ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम, (डिजाइन फोटो)
तेल अवीव: ईरान और इजरायल के बीच हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। अमेरिका से लौटे इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ताज़ा धमकी इस तनाव की पुष्टि करती है। नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को साफ शब्दों में दो महीने का अल्टीमेटम दिया है या तो अमेरिका से समझौता करो या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उनका इशारा है कि अगर ईरान झुकने को तैयार नहीं हुआ, तो इजरायल और अमेरिका मिलकर ऐसा हमला करेंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अब बड़ा सवाल यही है क्या दो महीने बाद जंग होगी?
नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा है ईरान का एटमी कार्यक्रम। क्या ईरान बातचीत से पीछे हटेगा या फिर अमेरिका-इजराइल मिलकर उसकी यूरेनियम संवर्धन की गतिविधियों को सैन्य ताकत से खत्म करेंगे? अभी पूरी दुनिया की नजरें इसी पर टिकी हैं। अमेरिकी दौरे के बाद नेतन्याहू वापस तेल अवीव लौट चुके हैं और ट्रंप की सलाह पर उन्होंने ये 60 दिन की मोहलत दी है।
ईरान को खत्म करनी होगी न्यूक्लियर क्षमता
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को 11 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान ईरान को अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर सहमति बनानी होगी और अपनी न्यूक्लियर क्षमता खत्म करनी होगी। अगर तय समय में कोई समझौता नहीं होता, तो इजरायल अपने तरीके से जवाब देगा। नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे और अरब क्षेत्र का शक्ति संतुलन नहीं बदलने देंगे। ईरान को रोकने के लिए अमेरिका और इजराइल किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
ईरान की अमेरिका से मांग
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर गंभीर चूक की है। अब ईरान केवल तभी वार्ता के लिए तैयार होगा जब अमेरिका अपनी गलती स्वीकार करेगा। ईरान की मांग है कि अमेरिका न सिर्फ माफी मांगे, बल्कि हमले से हुए नुकसान की भरपाई भी करे।
यह भी पढे़ें:- हेलिकॉप्टर, होटल और हंगामा… कंगाल पाक में मुनीर की श्रीलंका यात्रा पर मचा बवाल
लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगता नहीं कि अमेरिका इन शर्तों को स्वीकार करेगा। नतीजतन, दोनों देशों के बीच किसी समझौते की संभावना फिलहाल नहीं दिखती। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर अगले दो महीने में ईरान ने कोई समझौता नहीं किया, तो उसके एटमी कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इजरायल का अगला कदम क्या होगा?
अमेरिका को भी निशाना बनाने की योजना में ईरान
नेतन्याहू के बाद अब इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट भी अमेरिका दौरे पर रवाना होने वाले हैं। उनका मकसद भी ट्रंप प्रशासन को ईरान के मसले पर साथ लाने की कोशिश करना है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान न सिर्फ इजरायल को खत्म करना चाहता है, बल्कि अमेरिका को भी निशाना बनाने की योजना में है।
नेतन्याहू के मुताबिक, इस वक्त सिर्फ इजरायल ही है जो ईरान के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और मोर्चा ले रहा है। हालांकि, इजरायली सैन्य अधिकारियों का कहना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अब भी सुरक्षित और सक्रिय है। ऐसे में साफ है कि इजरायल और अमेरिका का साझा मिशन अभी अधूरा है।
Israel 60 day ultimatum to iran khamenei must comply or face destruction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














