- Hindi News »
- World »
- India Slams Pakistan At Who Calls It Breeder Of Terrorism
भारत ने पाकिस्तान को WHO में जमकर लताड़ा, बोला- आतंकवाद को जन्म देने वाला कर रहा…
आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला आज खुद को पीड़ित बताने का नाटक कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंच पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और उसकी असलियत सबके सामने रख दी।
- Written By: अमन उपाध्याय

भारत ने पाकिस्तान को WHO में जमकर लताड़ा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
भारत ने फिर एक बार पाकिस्तान की मंशाओं को बेनकाब किया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मंच से उसे कड़ी चुनौती दी है। आतंकवाद के मामले में भारत ने WHO में पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद को जन्म देता है, वह खुद पीड़ित होने का नाटक कर रहा है।
भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने WHO की बैठक में पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला और स्पष्ट किया कि पाकिस्तान आज भी जिहादी आतंकवाद का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही आतंकवाद को बढ़ावा देता है, लेकिन खुद को पीड़ित ग्रस्त साबित करने की कोशिश करता है।
पाकिस्तान फैला रहा गलत और भ्रामक प्रचार
उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान ही आतंकवाद को समर्थन देता है और उसका पालन-पोषण करता है। पाकिस्तान ही आतंकवाद को जन्म देने वाला देश है, इसलिए वह खुद को पीड़ित साबित नहीं कर सकता। भारत अब पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद और झूठे प्रचार की असलियत उजागर कर रहा है। WHO में पाकिस्तान को घेरते हुए अनुपमा सिंह ने बताया कि सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा प्रचार भी पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
दुनिया में खुद को पीड़ित देश बता रहा पाक
पहलगाम हमले के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू कर पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब दिया। इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराया और दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से संघर्षविराम की घोषणा की। बावजूद इसके, पाकिस्तान यह मानने को तैयार नहीं है कि उसके देश में आतंकवादियों को पनाह दी जा रही है। वह लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुद को एक पीड़ित देश के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है।
भारत भेज रहा दुनियाभर में प्रतिनिधि
ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार और पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने का फैसला किया है। इसके तहत भारत ने विभिन्न देशों में अपने प्रतिनिधि भेजे हैं जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान की सच्चाई रखेंगे। ये प्रतिनिधि यह बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने की साजिश रचता है और फिर खुद को निर्दोष बताकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करता है।
यह भी पढें- अमेरिका की नई नीति से भारत पर मंडराया खतरा, जिहादी ताकतों को मिला ट्रंप का खुला समर्थन
भारत द्वारा भेजे जा रहे इन प्रतिनिधियों में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी शामिल हैं, जिनमें कांग्रेस के सांसद शशि थरूर और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम प्रमुख है। यह प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेगा और वैश्विक समुदाय को यह समझाएगा कि कैसे पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देकर खुद को पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पाकिस्तान की किसी भी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि को अब सहन नहीं किया जाएगा। भारत ने यह तय कर लिया है कि सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों का सख्त और प्रभावी जवाब दिया जाएगा।
India slams pakistan at who calls it breeder of terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














