-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Humanitarian Aid To Jamaica Melissa Cyclone Relief Community Support
मेलिसा तूफान ने जमैका में मचाई भारी तबाही, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी राहत सामग्री
- Written By: अमन उपाध्याय
Jamaica Melissa Cyclone: मेलिसा तूफान से जमैका में आई भारी तबाही के बाद भारत ने मानवीय आधार पर मदद का बड़ा हाथ बढ़ाया है। भारतीय सरकार से लेकर किंग्स्टन में बसे भारतीय समुदाय तक सबने प्रभावित लोगों...

मेलिसा में तूफान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Jamaica Melissa Cyclone Relief: मेलिसा तूफान ने जमैका में भारी तबाही मचाई है, जिसके बाद राहत और पुनर्वास की दिशा में भारत एक बार फिर वैश्विक मानवीय सहयोग का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया है। भारत ने न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि सामुदायिक सहयोग के माध्यम से भी जमैका को महत्वपूर्ण मदद पहुंचाई है।
इसी क्रम में किंग्स्टन में भारतीय समुदाय और भारतीय उच्चायोग की टीम ने सेंट एलिजाबेथ पैरिश सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई।
प्रभावित इलाकों में पहुंची सहायता राशि
भारतीय समुदाय ने इस राहत अभियान में अभूतपूर्व योगदान दिया है। समुदाय की ओर से 32 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई गई, जिसके माध्यम से 550 से अधिक केयर पैकेज, स्टोव, कपड़े, स्कूल बैग, स्वच्छता किट और अन्य आवश्यक सामग्री तैयार कर प्रभावित परिवारों तक वितरित की गई। यह सहायता सेंट एलिजाबेथ, वेस्टमोरलैंड और ब्लैक रिवर के गंभीर रूप से प्रभावित इलाकों में पहुंचाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! अब रोजाना बदलेंगे दाम, जनता पर महंगाई की दोहरी मार
New UK PM: बिना आम चुनाव के एंडी बर्नहैम बनेंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, 349 सांसदों का मिला साथ
PM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
ट्रंप का नया कमाई मॉडल! 86 लाख रुपये देकर सबसे पहले देख सकेंगे उनके पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
किंग्स्टन स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय समुदाय की इस एकजुटता की सराहना की और इसे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी दुनिया एक परिवार है इस भारतीय दर्शन का सजीव उदाहरण बताया। उच्चायोग ने यह भी कहा कि भारत जमैका के राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण प्रयासों में हर संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जमैका को सीधी मानवीय सहायता
राहत वितरण टीम में भारतीय उच्चायुक्त मयंक जोशी और जमैका के कृषि, मत्स्य पालन एवं खनन मंत्री फ्लॉयड ग्रीन भी शामिल हुए। इस अभियान का नेतृत्व गुल मनसुखानी ने किया, जिन्होंने स्थानीय प्रशासन और समुदाय के साथ समन्वय कर राहत कार्यों को गति दी।
भारत सरकार ने भी इस संकट की घड़ी में जमैका को सीधी मानवीय सहायता भेजी। भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान के माध्यम से 20 टन मानवीय और आपदा राहत (HADR) सामग्री किंग्स्टन पहुंचाई गई। इस सामग्री में भीष्म मेडिकल ट्रॉमा यूनिट, जनरेटर, टेंट, बिस्तर, चटाई, रसोई किट, सौर लालटेन, स्वच्छता किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, जो तूफान के बाद की आपात जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें:- 18 मिसाइलों, 430 ड्रोन से दहला यूक्रेन, रातभर बरसती रही मौत; चारो ओर मचा हाहाकार
भारतीय उच्चायोग ने दोहराया कि भारत हमेशा जरूरत के समय न केवल जमैका बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों के साथ खड़ा रहता है। इस व्यापक सहयोग ने दो राष्ट्रों के बीच मानवीय साझेदारी को और मजबूत किया है।
India humanitarian aid to jamaica melissa cyclone relief community support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में न्याय की चौखट पर झुकी मनपा: आदेश की अवहेलना करने पर अधिकारी को याद आई मर्यादा
Jul 18, 2026 | 03:29 PMसोनम वांगचुक को हटाने के बाद जंतर-मंतर पर नया बवाल, दीपके पर स्याही से हमला, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 03:27 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: हाईकोर्ट ने मथुरा DM-SSP से मांगी सीलबंद रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
Jul 18, 2026 | 03:25 PMMumbai Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सिग्नलिंग पर विवाद, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल
Jul 18, 2026 | 03:24 PMसोनम वांगचुक मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप, ‘देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’
Jul 18, 2026 | 03:20 PMमुंबई में फिर भड़का सफेद पट्टी विवाद; मलाड में जैन समुदाय की व्हाइट लाइन पर मनसे का कड़ा प्रहार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 03:20 PMउद्धव ठाकरे को कुरान का पाठ करना चाहिए, रामरक्षा आंदोलन पर जैन मुनि नीलेश चंद्र का तीखा हमला
Jul 18, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM














