-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Grant Tourist Visas To Chinese Citizens After 5 Years Resumes Process
भारत-चीन के बीच दूरियों हो रही है खत्म, 5 साल बाद चीनी नागरिकों को मिलेगा वीजा
- Written By: अक्षय साहू
India-China Relations: भारत ने पांच साल बाद चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा देने का फैसला लिया है। 2019 में कोविड महामारी और 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी।

चीनी नागरिकों के पर्यकट विजा देगा भारत (फोटो- सोशल मीडिया)
India-China Relations: भारत सरकार ने चीन के साथ रिश्ते सुधारने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पांच साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चीनी नागरिकों को पर्यटक विजा देने का ऐलान किया है। 2019 कोविड महामारी के चलते इस पर रोक लगा दी गई थी। यह प्रकिया 24 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी।
बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि, बीजिंग स्थित भारतीय वीजा केंद्र में पासपोर्ट वापसी के लिए आवेदन करने पर एक विधिवत ‘पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर’ जरूरी होगा। कोविड-19 महामारी और जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीनी सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच यात्राएं और आपसी संपर्क लगभग ठप हो गए थे। पिछले कुछ सालों में चीन ने भारतीय छात्रों और व्यापारियों को वीजा देना शुरू किया।
गलवान घटना के बाद आई रिश्तों खटास
जून 2020 में गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत और चीन के रिश्तों में गंभीर तनाव आ गया था। 1962 के युद्ध के बाद यह पहली बार था जब हालात इतने नाजुक हो गए थे। हालांकि, बाद में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई दौर की कूटनीतिक बातचीत हुई, जिसके चलते पैंगोंग झील, गलवान और हॉट स्प्रिंग्स जैसे तनावपूर्ण इलाकों से सैनिकों की वापसी संभव हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
इसके बाद अक्टूबर 2024 में देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से भी सेनाएं हटाने का समझौता हुआ। इस फैसले के कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के कजान में बैठक की। जिसमें द्विपक्षीय रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।
ये भी पढ़ें: एपस्टीन विवाद में ट्रंप आगबबूला, ओबामा पर लगाया देशद्रोह का आरोप; सजा की मांग
रिश्ते सुधारने पर फोकस
पांच साल की तनातनी के बाद अब भारत और चीन आपसी संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। दोनों देश लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, जिसके तहत सीधी उड़ानें शुरू करने की बात कही गई है। साथ ही, कोविड के चलते बंद हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में चीन दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी यह संकेत दिया कि भारत-चीन संबंध धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
India grant tourist visas to chinese citizens after 5 years resumes process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील
Jul 08, 2026 | 12:15 PMनितिन नवीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Jul 08, 2026 | 12:14 PMयवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
Jul 08, 2026 | 12:13 PMबंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Jul 08, 2026 | 12:07 PMसलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
Jul 08, 2026 | 12:07 PMठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
Jul 08, 2026 | 12:01 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
Jul 08, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














