-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- S Jaishankar Says Making Deals And Compromises Has Become Fashion For Some Countries
डील कराना कुछ देशों के लिए फैशन… एस जयशंकर ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी! पाकिस्तान और परमाणु पर कही बड़ी बात
- Written By: अमन उपाध्याय
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी और कहा कि भारत किसी भी परमाणु खतरे से भयभीत नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका सहारा लेने वालों को गंभीर परिणाम..

एस जयशंकर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
वडोदरा: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत किसी भी परमाणु धमकी से डरने वाला नहीं है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति कायम है। वडोदरा के एक निजी विश्वविद्यालय के विदेशी छात्रों के दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में जयशंकर ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका सहारा लेने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
जयशंकर ने कहा कि भारत कभी भी परमाणु धमकियों के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जो देश आतंकवाद को समर्थन देते हैं और उसका उपयोग करते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को बढ़ते वैश्विक तनाव और परमाणु नीतियों पर पाकिस्तान के संदर्भ में देखा जा रहा है।
वैश्विक भूमिका में हो रहे बदलावों पर दिया जोर
जयशंकर ने भारत की वैश्विक भूमिका में हो रहे बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि भारत एक ऐसा अनोखा सभ्यतागत राष्ट्र है, जो वैश्विक मंच पर अपनी सही पहचान और स्थान को दोबारा स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बढ़ती भू-राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं इसकी आर्थिक उन्नति, सामरिक साझेदारियों और वैश्विक दक्षिण में मजबूत प्रभाव के कारण और अधिक सशक्त होती जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
Hormuz Tanker Attacks: 24 घंटे में 3 जहाजों पर मिसाइल हमले, अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव?
बिना नाम लिए ट्रंप पर हमला
जयशंकर ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि कुछ देशों के लिए यह चलन बन गया है कि वे खुद को दूसरों के बीच समझौता कराने वाला बताकर प्रचारित करें और इस भूमिका में काम करने की कोशिश करें। उनका यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के लिए मध्यस्थता की थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत को व्यापारिक मामलों में फैसले लेने के लिए मजबूर किया था।
ट्रंप की धमकी से आगबबूला हुआ ईरान, बोला- परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो भुगतोगे अंजाम
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराने आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक कार्रवाई शुरू की, जिसमें कश्मीर में 26 लोग मारे गए। इस अभियान के तहत भारत ने दो सप्ताह बाद पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में करीब 100 आतंकी मारे गए। इसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य तनाव बना रहा।
S jaishankar says making deals and compromises has become fashion for some countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMPakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Jul 08, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
Jul 08, 2026 | 01:05 PMवर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
Jul 08, 2026 | 01:04 PMशिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
Jul 08, 2026 | 01:01 PMMonsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Jul 08, 2026 | 01:01 PMरियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Jul 08, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM













