- Hindi News »
- World »
- India Caused Difficult 48 Hours For Bangladesh And Pakistan India Gave A Big Blow Without War
भारत की इस चाल से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर मुश्किल भरे 48 घंटे, INDIA ने बिना युद्ध लड़े दिया बड़ा झटका
भारत ने अमेरिका और नीदरलैंड के सहयोग से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाया है।अमेरिकी नेता तुलसी गबार्ड द्वारा बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोप लगाने से ढाका की नाराजगी सामने आई है।
- Written By: अमन उपाध्याय

भारत ने बिना युद्ध किए बांग्लादेश और पाकिस्तान दिया बड़ा झटका, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पिछले 48 घंटे बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण रहे, और इसकी वजह भारत बना है, वह भी बिना किसी सैन्य संघर्ष के। भारत ने पहले अमेरिका के जरिए बांग्लादेश तक एक सख्त संदेश पहुंचाया और फिर नीदरलैंड के माध्यम से पाकिस्तान को दबाव में ला दिया।
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भारत से दिए गए एक बयान में बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया, जिससे बांग्लादेश की सरकार असहज हो गई। वहीं, भारत दौरे पर आए नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रुबेन बर्केलमैन्स से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को हथियार आपूर्ति रोकने की अपील की। अगर नीदरलैंड इस अनुरोध को मान लेता है, तो पाकिस्तान को सैन्य नुकसान झेलना पड़ सकता है।
भारत की इस कूटनीतिक चाल ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है और बांग्लादेश व पाकिस्तान दोनों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
हत्या और दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा
तुलसी गबार्ड भारत दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों, जैसे हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों का लंबे समय से उत्पीड़न, हत्या और दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा रहा है, जिस पर अमेरिका और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन चिंतित रहा है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
देश की गलत छवि प्रस्तुत करने का आरोप
गबार्ड ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाया और कहा कि देश में इस्लामवादी खिलाफत स्थापित करने की विचारधारा के कारण चरमपंथी आतंकवाद का खतरा बना हुआ है। उनकी इस टिप्पणी को बांग्लादेश सरकार ने खारिज करते हुए इसे आधारहीन बताया।
मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने कहा कि गबार्ड की टिप्पणी ने देश की गलत छवि प्रस्तुत की है। कार्यालय के अनुसार, भारतीय टीवी चैनल पर दिया गया गबार्ड का बयान बांग्लादेश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाला है।
पाकिस्तान को न मिले हथियार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन बर्केलमैन्स से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को हथियार, सैन्य उपकरण या तकनीकी सहायता प्रदान न करने की अपील की।
राजनाथ सिंह ने सीमापार आतंकवाद से जुड़े भारत की चिंताओं को व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवादी गतिविधियों के कारण देश को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीदरलैंड की कंपनियों को ऐसे किसी भी सौदे से बचना चाहिए, जो पाकिस्तान को सैन्य शक्ति प्रदान करे, क्योंकि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा बन सकता है।
India caused difficult 48 hours for bangladesh and pakistan india gave a big blow without war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














