हिजबुल्लाह ने चुना अपना नया नेता, नईम कासिम को बनाया समूह का चीफ

लेबनान के हिजबुल्ला चरमपंथी समूह ने नईम कासिम को अपना नया नेता चुना है, जो पिछले महीने एक इजराइली हवाई हमले में मारे गए हसन नसरल्ला की जगह लेगा। कासिम लंबे समय से नसरल्ला का सहायक था।
हिजबुल्लाह ने चुना अपना नया नेता, नईम कासिम को बनाया समूह का चीफ
हिजबुल्लाह का नया लीडर नईम कासिम
Published on
Updated on

बेरूत: लेबनान के हिजबुल्लाह चरमपंथी समूह ने अपने नए नेता के नाम का ऐलान कर दिया है। समूह ने नईम कासिम को अपना नया नेता चुना है। कासिम, नसरल्ला की जगह लेगा। जो पिछले महीने एक इजरायली हवाई हमले में मारा गया था। यह जानकारी हिजबुल्ला ने दी। कासिम लंबे समय से नसरल्ला का सहायक था। नसरल्ला की मौत के बाद से वह इस चरमपंथी समूह के कार्यवाहक नेता के रूप में काम कर रहा है।

हिजबुल्लाह ने हासिम नसरल्लाह की मौत के एक महीने बाद अपने नए नेता के नाम का ऐलान किया है। नसरल्ला की मौत की खबर 27 सितंबर को सामने आई थी। उसके अगले दिन यानी 28 सितंबर को हिजबुल्लाह ने नसरल्ला हे मारे जाने की पुष्टि की थी।

समूह ने एक बयान में बताया कि हिजबुल्ला की निर्णय लेने वाली शूरा परिषद ने तीन दशक से ज्यादा समय तक नसरल्ला के उपनेता रहे कासिम को नया महासचिव चुना है। हिजबुल्ला ने नसरल्ला की नीतियों को तब तक जारी रखने का संकल्प लिया है, जब तक जीत हासिल नहीं हो जाती।

बता दें कि नसरल्लाह की मौत के बाद हिल्बुल्लाह ने हाशिम सफीद्दीन को समूह का नेता चुना था, लेकिन नसरल्लाह मौत के 6 ही दिन बाद हाशिम सफीद्दीन इजरायली  हमले में ढेर हो गया था। अब सफीद्दीन के मौत 23 दिन के बाद नईम कासिम का नाम आगे आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com