-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indian Troops Withdraw From China Border Areas After Brics Summit Agreement On Joint Patrols
भारत-चीन सीमा विवाद: पीछे हटे भारतीय सैनिक, रूस ने जारी किया वीडियो
- Written By: साक्षी सिंह
चीनी सीमा क्षेत्रों से भारतीय सैनिक पीछे हट गए हैं। रूस की स्पूतनिक ने इसका वीडियो शेयर किया है। जिसे सोशल मीडिया साइट एक्स पर वैरिफाइड ब्रिक्स न्यूज अकाउंट ने पोस्ट किया है।

तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
मॉस्को: चीनी सीमा क्षेत्रों से भारतीय सैनिक पीछे हट गए हैं। रूस की स्पूतनिक ने इसका वीडियो शेयर किया है। जिसे ब्रिक्स न्यूज नाम की वैरिफाइड एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया है। फिलहाल, भारत की ओर से ये फैसला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संयुक्त गश्त पर सहमति के बाद लिया गया।
रूस शहर के कजान में आयोजित हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान भारत-चीन सीमा पर युक्त गश्त पर सहमति बनी थी। भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और डेपसांग मैदानी क्षेत्रों में टकराव वाले बिंदुओं से सैनिक ने 25 अक्टूबर को ही पीछे हटना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें:-भारत और चीन के सैनिकों की शुरू हुई डिसइंगेजमेंट, LAC पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों की वापसी
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Black Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
हाल ही में यानी ब्रिक्स समिट के सम्मेलन के पहले और पीएम मोदी के रूस दौरे पर रवाना होने के पहले दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास से सैनिकों की वापसी और गश्ती को लेकर समझौता हुआ था। जो चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।
एक्स पर पोस्ट वीडियो
🇮🇳🇨🇳 Indian troops withdraw from China border areas after BRICS summit agreement on joint patrols pic.twitter.com/WZZGH9yTdk — BRICS News (@BRICSinfo) October 29, 2024
विदेश मंत्रालय ने 21 अक्टूबर को किया था जिक्र
जून 2020 में गल्वान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष के बाद संबंधों में तनाव आ गया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था कि पिछले कुछ सप्ताह में हुई बातचीत के बाद समझौते को अंतिम रूप दिया गया। इससे 2020 में सामने आए मुद्दों का समाधान निकलेगा।
कजान में बनी सहमति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर अपनी द्विपक्षीय बातचीत में पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास से सैनिकों की वापसी और गश्ती को लेकर हुए समझौते का समर्थन किया था।
ये भी पढ़ें:-संयुक्त राष्ट्र के कंट्राेल से बाहर हुआ इजरायल, UN के खिलाफ पारित किया कानून
क्या है स्पूतनिक
दरअसल, स्पूतनिक रूस की एक सैटेलाइट का नाम है। 4 अक्टूबर 1957 को सोवियत संघ ने दुनिया का पहला आर्टिफीशियल उपग्रह स्पुतनिक-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। यह उपग्रह समुद्र तट की गेंद के आकार का था जिसका साइज 22.8 इंच यानी 58 सेमी व्यास और इसका वजन 183.9 पाउंड यानी 83.6 किलोग्राम था। इसने लगभग 98 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी की थी।
Indian troops withdraw from china border areas after brics summit agreement on joint patrols
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














