-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- F16 Without Link22 Pakistan Jets Obsolete Future War
F-16 Link 22: पाकिस्तान को मिले लड़ाकू जेट क्यों होंगे भविष्य के युद्ध में बेकार?
- Written By: प्रिया सिंह
Pakistan F-16 Obsolete: पाकिस्तान को मिले F-16 में अत्याधुनिक Link 22 तकनीक नहीं, जिससे वे भविष्य के युद्ध में 'कबाड़' साबित होंगे। अमेरिका ने सिर्फ रखरखाव पैकेज दिया, उन्नत तकनीक नाटो देशों तक सीमित।

F-16 फाइटर जेट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
F-16 without Link 22: अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दिए गए F-16 लड़ाकू विमानों के हालिया रखरखाव पैकेज पर कई रणनीतिक सवाल खड़े हो गए हैं। इन जेट्स में वह अत्याधुनिक Link 22 डेटा लिंक टेक्नोलॉजी शामिल नहीं है, जिसके बिना इन्हें आधुनिक युद्ध में प्रभावी नहीं माना जा सकता। विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान को दी गई ‘पुरानी तकनीक’ का सौदा मान रहे हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य केवल कोल्ड वॉर युग के इन विमानों को किसी तरह 2040 तक सेवा में बनाए रखना है, न कि उसकी वास्तविक वायुसेना क्षमता को बढ़ाना।
सिर्फ रखरखाव पैकेज, नई क्षमता नहीं
अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट्स के लिए 686 मिलियन डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी है, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और है। इस पैकेज में पाकिस्तान को एक भी नया F-16 विमान नहीं मिला है। न ही कोई लंबी दूरी का घातक हथियार, न उन्नत एयर-टू-एयर मिसाइल और न ही आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम। अमेरिका ने साफ किया है कि यह पैकेज केवल रखरखाव, मरम्मत और सुरक्षा से संबंधित सामान के लिए है। इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान को नई ताकत नहीं, बल्कि पुराने जेट्स को घसीटकर उड़ाने की क्षमता भर मिली है।
लिंक 22 क्यों है टॉप सीक्रेट टेक्नोलॉजी?
आधुनिक युद्ध में डेटा और नेटवर्किंग सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं। Link 22 नाटो (NATO) का सबसे एडवांस डेटा लिंक सिस्टम है, जिसे ‘जैम-रेसिस्टेंट’ और ‘बियॉन्ड लाइन ऑफ साइट’ (BLOS) नेटवर्किंग क्षमता के लिए जाना जाता है। यह टेक्नोलॉजी राफेल, यूरोफाइटर टाइफून और F-35 जैसे दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों तक ही सीमित है। यह अत्यधिक सुरक्षित और लंबी दूरी तक डेटा साझा करने में सक्षम है। इसे कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका समेत सात प्रमुख देश मिलकर मैनेज करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
पाकिस्तान को मिला ‘पुराना दिमाग’ Link 16
अमेरिका ने जानबूझकर पाकिस्तान को Link 22 देने से इनकार कर दिया है और इसके बदले पुरानी पीढ़ी का Link 16 दिया गया है। Link 16 को अब विशेषज्ञ सीमित क्षमता वाली टेक्नोलॉजी मानते हैं, जो जैमिंग और इलेक्ट्रॉनिक हमलों के सामने कमजोर पड़ सकती है। यह वाशिंगटन का एक सोचा-समझा कूटनीतिक फैसला है।
अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान के F-16 विमान सिर्फ आतंकवाद विरोधी मिशनों में अमेरिकी सेना और सेंटकॉम (CENTCOM) बलों के साथ तालमेल बिठा सकें, जिसके लिए Link 16 काफी है। लेकिन अमेरिका उसे वह अत्याधुनिक नेटवर्किंग क्षमता नहीं देना चाहता जो क्षेत्रीय सैन्य संतुलन बदल सके और भारत जैसे देशों के मुकाबले में उसे बड़ी छलांग लगाने में मदद करे।
यह भी पढ़ें: सीरिया में IS के हमले में अमेरिकी जवानों की मौत पर ट्रंप की चेतावनी… “होगी गंभीर जवाबी कार्रवाई”
भविष्य के युद्ध के लिए बेकार जेट
रणनीतिक हलकों में यह सौदा पाकिस्तान के लिए एक ‘कबाड़ का सौदा’ माना जा रहा है। Link 22 के बिना, पाकिस्तान के F-16 विमान भविष्य के हाई-टेक युद्धों में बेकार साबित हो सकते हैं, जहां चीन और रूस जैसे देश पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के साथ एडवांस सेंसर फ्यूजन पर काम कर रहे हैं। अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान को सिर्फ पुरानी तकनीक देगा, ताकि क्षेत्रीय सैन्य संतुलन बना रहे और उसकी सबसे बेहतरीन तकनीक केवल नाटो सहयोगियों तक ही सीमित रहे।
F16 without link22 pakistan jets obsolete future war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













