- Hindi News »
- India »
- Who Is Sombir Mota Deported By The Us After Spreading Fear In Haryana And Delhi
कौन है सोमबीर मोटा? जिसे अमेरिका ने किया डिपोर्ट, दिल्ली-हरियाणा में मचा दिया था खौफ
Sombir Mota News : हरियाणा के रोहतक का मूल निवासी सोमबीर मोटा अपराध की दुनिया का बड़ा नाम है। वह कुख्यात अनिल छिप्पी का सगा भाई है। सोमबीर पर हत्या समेत 20 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
- Written By: रंजन कुमार

पुलिस की गिरफ्त में सोमबीर मोटा। इमेज-सोशल मीडिया
US Deported Sombir Mota : हरियाणा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बिठाते हुए अपराध की दुनिया के एक बड़े चेहरे पर नकेल कसने में कामयाबी हासिल की है। कई संगीन वारदातों में वांछित और कानून की आंखों में धूल झोंककर अमेरिका भाग चुके कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा को आखिरकार डिपोर्ट कर भारत वापस लाया गया है। सोमबीर की यह वतन वापसी हरियाणा में सक्रिय आपराधिक सिंडिकेट्स के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
रोहतक के कारौर गांव का रहने वाला सोमबीर मोटा कोई मामूली अपराधी नहीं है। वह कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिप्पी का सगा भाई है और उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, लूटपाट और जबरन वसूली जैसे 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक सोमबीर का नाम लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी जैसे खूंखार गैंग के साथ भी जुड़ा रहा है। प्रदेश में दहशत फैलाने और रंगदारी का नेटवर्क चलाने में उसकी अहम भूमिका रही है।
फर्जी पासपोर्ट और इंटरपोल का शिकंजा
सोमबीर ने पुलिस से बचने के लिए बेहद शातिर चाल चली थी। साल 2024 में उसने जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर पासपोर्ट बनवाया और अवैध तरीके से अमेरिका फरार हो गया। एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि वह सात समंदर पार बैठकर भी हरियाणा में अपना नेटवर्क चला रहा था और व्यापारियों से फोन पर रंगदारी मांग रहा था। जैसे ही हरियाणा एसटीएफ को उसके ठिकाने की भनक लगी, तुरंत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के जरिए इंटरपोल से संपर्क साधा गया। सोमबीर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया। भारत सरकार और गृह मंत्रालय के कूटनीतिक प्रयासों के बाद लंबी कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई और उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’
अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर पर चर्चा, ट्रंप की धमकी के बीच रिपोर्ट में बड़ा दावा
नवभारत संपादकीय: Donald Trump के फैसले से हड़कंप, अमेरिका में बड़े सैन्य अफसरों की बर्खास्तगी
‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने MEA और MHA के साथ मिलकर 10.02.2026 को USA से वॉन्टेड सोमबीर मोट्टा को वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। हरियाणा पुलिस को मर्डर और हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े जुर्म में उसकी तलाश थी। उसे 10.02.2026 को USA से इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया… pic.twitter.com/jRHka5He5T — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026
यह भी पढ़ें : अकोला: कुख्यात अपराधी गोवंश चोर शेख रेहान पर MPDA के तहत कार्रवाई, एक साल के लिए जेल भेजा
सिंडिकेट के कई गहरे राज खुलेंगे
एसटीएफ अधिकारियों का मानना है कि सोमबीर की गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई और जठेड़ी गैंग के विदेशी कनेक्शन और फंडिग नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि विदेश भागने में किन सफेदपोशों ने उसकी मदद की और उसके गिरोह में अभी कितने शूटर सक्रिय हैं।
Who is sombir mota deported by the us after spreading fear in haryana and delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Netflix को कोर्ट का झटका, मिडिल क्लास के लिए राहत, अब मिल सकता है हजारों का रिफंड
Apr 07, 2026 | 03:44 AMक्रिकेट जगत में गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटर
Apr 07, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 7 April: मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम! मकर की लगेगी लॉटरी; जानें अपना राशिफल
Apr 07, 2026 | 12:05 AMIPL 2026: ईडन गार्डन्स में बारिश बनी विलेन, KKR और PBKS दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
Apr 06, 2026 | 11:15 PMMI vs RR: राजस्थान के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या? बॉलिंग कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
Apr 06, 2026 | 11:00 PMउज्ज्वला योजना में बड़ी राहत: अब LPG सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपये सब्सिडी
Apr 06, 2026 | 10:57 PMगर्मी से पहले AC चालू करने से पहले जरूर करें ये 6 काम, वरना बढ़ सकता है बिल और खराब हो सकती है मशीन
Apr 06, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














